17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
लोकसभा अध्यक्ष की जनसुनवाई में KEDL पर फूटा गुस्सा, लोग बोले- 4 हजार कमाते हैं, 8000 का बिल कैसे भरें
Play video

लोकसभा अध्यक्ष की जनसुनवाई में KEDL पर फूटा गुस्सा, लोग बोले- 4 हजार कमाते हैं, 8000 का बिल कैसे भरें

Lok Sabha Speaker, MP Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला ने शनिवार को कोटा में अपने आवास पर जनसुनवाई की।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 17, 2019

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) ने शनिवार को शक्ति नगर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। ( Public Hearing ) इसमें बड़ी संख्या में लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे। बिरला ने सभी की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में लोगों ने मकान पर बेटे के कब्जे से लेकर मकान का पट्टा नहीं बनने तक की समस्याओं से अवगत कराया।

BIG Breaking: 3 दिन बाद मिला नदी में बहे मासूम बेटे का शव, चंबल के टापू पर मां की तलाश जारी

बालकुण्ड से आए लोगों ने निजी बिजली कम्पनी को कोटा से भगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल दोगुने आ रहे हैं। इससे परिवार में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, सीएडी स्थिति दुर्गा कॉलोनी की महिलाओं ने नलों में पानी नहीं आने की समस्याओं से अवगत कराया। शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से लोकसभा अध्यक्ष को रू-ब-रू करवाया। इस पर उन्होंने शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया।

Heavy Rain: हाड़ौती में बारिश ने बरपाया कहर, 11 परिवारों की खुशियां तबाह कर गया पानी, पर्व पर छाया मातम

4 हजार कमाते हैं और 8 हजार का आता है बिल
जनसुनवाई में पहुंचे केशवपुरा बालाकुण्ड के बाशिंदों ने निजी बिजली कम्पनी के खिलाफ रोष जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि क्षेत्र में करीब 7-8 हजार लोगों की आबादी है। केईडीएल ( KEDL ) स्मार्ट मीटर ( Smart meters ) के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। घरों पर दो से तीन गुना बिजली का बिल ( electricity bill ) भेज रही है। क्षेत्रवासी विनोद नायक ने बताया कि हम 4 हजार रुपए कमाते हैं और बिल 8 हजार रुपए का आता है। इतना बढ़ा हुआ बिल देंगे तो खाएंगे क्या, कैसे परिवार चलाएंगे। कम्पनी के ऑफिसों में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी समस्याओं से अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हुआ।

Heavy Rain: जयपुर जाने की जल्दी में चंबल में बह गए मां-बेटे, कोटा से सवाईमाधोपुर तक तलाश जारी

बिल के सदमे से हो चुकी है मौत
उन्होंने बताया कि बालाकुण्ड में पूर्व में बढ़े हुए बिजली का बिल देख एक व्यक्ति की सदमे से मौत हो चुकी है। क्षेत्र में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। उनके घरों में न तो कूलर है और न ही एसी, फिर भी 8-8 हजार के बिल थमा दिए जाते हैं। इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

Watch: कोटा में कर्फ्यू जैसे हालात, कैथून में बाढ़ से मचा हाहाकार, सड़कों-घरों में 5 फीट से ज्यादा पानी, स्कूलों में 2 दिन अवकाश की घोषणा

दो महीने से नलों में नहीं आ रहा पानी
सीएडी चौराहा स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी ख्वाजी बाई ने बताया कि कॉलोनी में पानी की मारामारी है। सैकड़ों लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में गत दो माह से नलों में पानी नहीं आ रहा। अधिकारियों को समस्याएं बताते हैं लेकिन समाधान नहीं करते। हालात यह हो रहे हैं कि रात-रात भर जागकर पीने का पानी का जुगाड़ करना पड़ता है।

रेड अलर्ट घोषित: हाड़ौती में 28 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी, नदियां उफनी, गांव बने टापू, टीले पर फंसे 5 युवक

सभी समस्याओं का होगा समाधान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र मेरा परिवार है और यहां के लोग परिवार के सदस्य है। इनके आशीर्वाद व प्यार से ही मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उनकी हर एक समस्या का पूरी शिद्दत के साथ समाधान करवाया जाएगा। जनता की नहीं सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।