
कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) ने सोमवार को कोटा प्रवास के दौरान जिला परिषद के सभागार में जनसुनवाई ( Public grievance ) के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना। बिरला यहां दिनभर रहे और हर व्यक्ति की समस्यों को सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां विभिन्न समस्याओं के 220 प्रकरण दर्ज किए गए।
जनसुनवाई के दौरान कई लोग बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत लेकर आए। विज्ञान नगर के मदनलाल सेन ने परिवाद दिया कि उसके घर का 7500 रुपए बिजली का बिल आया है। ( electricity bills ) आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं की बिल जमा करवाता, ऐसे में कम्पनी ने विद्युत कनेक्शन काट दिया। ( KEDL ) अब अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
High Alert: कोटा में तेज बारिश से उफनी चंबल, बैराज के खोले 12 गेट, बस्तियां करवाई खाली, बाढ़ जैसे बने हालात
गोबरिया बावड़ी कच्ची बस्ती निवासी रामपाल ने बताया कि उसके घर का बिजली बिल 25 हजार रुपए आया है। इस पर सांसद बिरला नाराज हो गए और उन्होंने बिजली कम्पनी केईडीएल के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। ( private power companies KEDL ) कहा कि लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं। 200 की जगह 2000 का बिल दिया जा रहा है, इससे गरीब आदमी परेशान है।
अधिकारी सुधर जाएं। मौके पर मौजूद तीन अधिकारियों से बिरला ने पूछा कि और अधिकारी कहां है। अगली बार आऊं तो सभी अधिकारी यहां उपस्थित मिलने चाहिए। कोटा के लोगों को लूटने की आवश्यकता नहीं है। आपको यहां व्यवस्थाएं सुधारने के लिए बुलाया गया था न की बिगाडऩे के लिए। अवैध कनेक्शन और अवैध वसूली जैसी शिकायत मिल रही हैं, यह बंद होनी चाहिए। यहीं नहीं बिरला ने जनसुनवाई में आए हर व्यक्ति से बात की और अधिकारियों से कहा कि वे सभी की समस्या तसल्ली से सुनें और मौके पर ही समाधान करें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए।
Read More: केंद्रीय मंत्री बोले- बिरला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के हैडमास्टर, लोकसभा में इतिहास रच भारत को किया गौरान्वित
ये रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान विधायक संदीप शर्मा, जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर, महापौर महेश विजय, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन वासुदेव मालावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शुभम चौधरी, सचिव यूआईटी भवानी सिंह पालावात, नगर निगम की कार्यवाहक आयुक्त कीर्ति राठौड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शराब दुकान और आवारा मवेशियों की परेशानी
जनसुनवाई में महिलाओं ने भी समस्याएं उठाई। नयापुरा चौराहा क्षेत्र में एक स्टूडियो के पास शराब की दुकान को बन्द करवाने, दादाबाड़ी में पशुओं के आतंक एवं गन्दगी फैलाने की शिकायत महिलाओं ने की। मण्डाना से आए कुछ लोगों ने बीड़ी श्रमिक आवास योजना में आवास आवंटन करने, भांडाहेड़ा के लोगों ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे में अधिग्रहण की जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने, बूंदी जिले से आए कुछ लोगों ने आमली में सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा चिकित्सा, बीपीएल सुविधाएं, महिला बाल विकास, नगर विकास न्यास, नगर निगम, आवासन मण्डल, आबकारी, सार्वजनिक निर्माण, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए।