17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Watch: कोटा की गली-गली घूमे लोकसभा अध्यक्ष, कहा- हौसला रखो, बाढ़ ने जितने घर उजाड़े हैं सभी को फिर से बसाऊंगा
Play video

Watch: कोटा की गली-गली घूमे लोकसभा अध्यक्ष, कहा- हौसला रखो, बाढ़ ने जितने घर उजाड़े हैं सभी को फिर से बसाऊंगा

Heavy Rain, Flood in kota Division: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में बाढ़ पीडि़तों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि हौसला रखो, जितने भी घर बाढ़ ने उजाड़े हैं सभी को फिर से बसाऊंगा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 17, 2019

कोटा. चम्बल के कोप का शिकार हुए लोग हौसला रखें। ( Flood in kota Division ) जितने भी घर बाढ़ ने उजाड़े हैं सभी को फिर से बसाऊंगा। खाने-पीने का ही नहीं, उनके लिए पहनने, ओढऩे और बिछाने के कपड़ों के साथ-साथ पटरी से उतरी गृहस्थी को फिर से शुरू करने के लिए बर्तन और फर्नीचर से लेकर जिस जितना भी जरूरी सामान होगा सभी का इंतजाम कराऊंगा।

Read More: दिल्ली से कोटा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बाढ़ पीडि़तों से बोले- आपकी गृहस्थी शुरू करने को हर जरूरी सामान मुहैया करवाऊंगा

पानी घुसने के कारण जो घर टूट गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका जल्द से जल्द मुआवजा देकर ठीक कराया जाएगा। राज्य सरकार को पैसों की कमी पड़ेगी तो केंद्र से कोटा के बाढ़ पीडि़तों को विशेष पैकेज दिलाया जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने बाढ़ पीडि़तों की हिम्मत बढ़ाते हुए यह बात कही।

Read More: कोटा में बोले गहलोत: इस वजह से आया राजस्थान में प्रलय, 54 लोगों की जिंदगी लील गया पानी…जानिए, क्या है वो वजह

चम्बल के उफान में डूबी बस्तियों और उससे प्रभावित लोगों से मिलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार सुबह 10 बजे कोटा पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वह सीधे बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकल पड़े और पांच घंटे तक बाढ़ से प्रभावित हर गली और मुहल्ले, पीडि़तों के लिए बनाए गए सहायता शिविरों में घूम कर हालात देखे। बाढ़ से मची तबाही को देख बिरला ने लोगों को आश्वासन दिया कि आप लोग हौसला रखें।

Read More: मंत्री धारीवाल का ऐलान: ऐसा प्लान कर रहा हूं डिजाइन कि सड़कों पर कभी नहीं आएगा नदियों का पानी, कोटा को मिलेगा विशेष पैकेज

बिरला सबसे पहले खेड़ली फाटक स्थित गणेश चौक पहुंचे। आगे जाकर गलियों में पानी भरा दिखा तो नाव पर बैठकर अंदर गलियों का हाल जाना। इसके बाद नंदा जी की बाड़ी पहुंचे। यहां एसडीआरएफ की नाव पर सवार होकर घरों में फंसे लोगों से मिलने पहुंचे। खंड गावड़ी, मुक्ति मार्ग नयापुरा, बापू बस्ती, बालिता और कुन्हाड़़ी में अंदर गलियों तक हालात का जायजा लिया।

Read More: बाढ़ से मची तबाही का मंजर देख सदमे से विवाहिता की दर्दनाक मौत, सपनों का आशियाना ढहा तो निकल गए प्राण

मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज हो
बिरला ने कहा पानी उतरने और लोगों के घर वापस लौटने में अभी भी चार पांच दिन लग सकते हैं, लेकिन जिला प्रशासन नुकसान का अनुमान लगा मुआवजे की प्रक्रिया को तेज करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोटा के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए केंद्र सरकार से भी विशेष पैकज दिलवाने के लिए भी प्रयास करेंगे। बिरला के साथ विधायक संदीप शर्मा, चंद्रकांता मेघवाल और पूर्व विधायक हीरालाल नागर, पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ और जिला प्रशासन, यूआईटी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Watch: चंबल और कालीसिंध ने बरपाया कहर: कोटा का बालापुरा डूबा, 6 दिन से पानी में फंसे 400 लोग, 28 बीमार, NDRF ने किए हाथ खड़े

आज भी हालात जानेंगे लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट के टैगोर हॉल में प्रशासन के साथ बैठक लेंगे। 11 बजे बालापुरा, इसके बाद मंडावरा, पीपलदा सांड, खेड़ली फतेहपुर, कोटड़ादीप सिंह, मोहम्मदपुरा, दीवनिया, पीपलदा सेमल और 3.30 बजे नरसिंहपुरा गांव का दौरा करेंगे।