
कोट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी जिले की ओररुख किया। यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केशवरायपाटन उपखण्ड में हालातों का जायजा लिया। बिरला रोटेदा में रेस्क्यू टीम के साथ बोट में बैठकर जलमग्न कीर बस्ती व प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां नुकसान का जायजा लिया। बिरला सहकारी समिति व विद्यालय में प्रभावित परिवारों से मिले। रोटेदा में बाढ़ से हुई तबाही को देख बिरला दंग रह गए। यहां महिलाएं बिलख गई। बुजुर्ग ने पगड़ी पैरों में रख दी तो बिरला भी भावुक हो गए। बिरला ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों को अन्य जगह विस्थापित कराया जाएगा।
पीडि़तों के लिए संस्थाओं से भी आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी। आठ दिनों तक भोजन की व्यवस्था मेरी तरफ से रहेगी। बिरला ने घाट का बराना सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा किया। बिरला ने कलक्टर रुक्मणी रियार और अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, एसपी ममता गुप्ता भी साथ थे।
Read More: कोटा की बस्तियों में 15 फीट पानी देख चौंक गए लोकसभा अध्यक्ष, बोले- हालात नहीं सुधरे तो सेना व NDRF की और टुकडिय़ां लगाएंगे
मुश्किल घड़ी है, मैं आपके साथ हूं
ओम बिरला ने बाढ़ पीडि़तों को हरसम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया, साथ ही अस्थायी आश्रय स्थल में सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वे शहर और ग्रामीण इलाकों में भी नाव एवं मोटरबोट से जलमग्न खेतों एवं मकानों का जायजा लेने गए।
Read More: बाढ़ से मची तबाही का मंजर देख सदमे से विवाहिता की दर्दनाक मौत, सपनों का आशियाना ढहा तो निकल गए प्राण
उन्होंने लोगों से अपील की वे बाढ़ पीडि़तों की मदद को आगे आएं। बिरला ने बाढ़ पीडि़तों से कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हूं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बांधों में पानी की आवक कम हुई है, स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। एनडीआरएफ एवं सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं। राज्य सरकार भी हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं आपदा राहत कार्य से जुड़े केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हूं।