20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सत्ता में आते ही भरत सिंह ने सरकारी अफसरों पर कसा तंज, चुनाव जीतने वाले के घर पहुंच जाते हैं गुलदस्ता लेकर
Play video

सत्ता में आते ही भरत सिंह ने सरकारी अफसरों पर कसा तंज, चुनाव जीतने वाले के घर पहुंच जाते हैं गुलदस्ता लेकर

लोकतंत्र का सत्यानाश सरकारी नुमाइंदों ने कर रखा है। इन्हें पता है पांच-पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। चुनाव के बाद जो भी जीतता है, अधिकारी उसके पास गुलदस्ते लेकर पहुंच जाते हैं।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Dec 19, 2018

सांगोद. लोकतंत्र का सत्यानाश सरकारी नुमाइंदों ने कर रखा है। इन्हें पता है पांच-पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। चुनाव के बाद जो भी जीतता है, अधिकारी उसके पास गुलदस्ते लेकर पहुंच जाते हैं। लेकिन, अब यहां ऐसा नहीं होगा। जो सही काम करेगा वही पद पर रहेगा। दफ्तरों में कागज लेकर बैठे रहने की परम्परा अब नहीं चलेगी। नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को यहां पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक भरत सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। यहां उन्होंने किराड़ धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा चुनावों में जीत पर आभार जताया।

Read More: स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक

उन्होंने अधिकारियों को अपना काम जिम्मेदारी से करने की नसीहत दी तो कार्यकर्ताओं को भी ईमानदारी से काम करने की हिदायत। सिंह ने कहा कि हर हाल में आम लोगों की पीड़ा को दूर करना है। विभागों में लोगों की बात इज्जत से सुनी जाएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे।

OMG : पुलिया से 18 फीट नीचे कालीसिंध नदी में गिरे बाइक सवार तीन दोस्त, हालत नाजुक

ये भी बोले
चुनाव और भ्रष्टाचार: यह मेरा आखिरी चुनाव है। जो चुनाव लडऩा चाहते हैं वो ईमानदारी से काम करें। इन पांच साल में कौन मेरे नाम से पैसे खाता है, कौन ईमानदारी से कार्य करता है, इस सब पर मेरी निगाह रहेगी।

BIG NEWS: राजस्थान में भाजपा का ऐसा विधायक जिसके घर में गैस कनेक्शन तक नहीं, चूल्हे पर बनता परिवार का खाना

तबादले और कार्यकर्ता: कार्यकर्ताओं को भी पूरी तवज्जोह मिलेगी। कोई तबादले के लिए सीधा मेरे पास नहीं आएगा। मेरे कार्यकर्ता प्रमाणित करेंगे, तभी काम होगा।
यूरिया और सीएफसीएल: जल्द समस्या दूर नहीं होने पर गढ़ेपान स्थित फैक्ट्री के बाहर धरना दिया जाएगा।