
कोटा . नगर विकास न्यास में सोमवार दोपहर को उस समय हड़कम्प मच गया जब MLA भवानी सिंह राजावत अचानक अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंच गए। बिना सूचना के विधायक के यूआईटी आने से अधिकारियों व कर्मचारी सकते में आ गए। दरअसल कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने की शिकायत पर वे अधिकारियों से मिलने पहुंचे और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
देखिए कोटा में 125 साल पहले कैसे लिखे जाते थे निकाहनामें, जर्जर कागजों में आज भी कायम है निशानियां
MLA राजावत ने कहा, कार्यकर्ता आपके पास काम लेकर आते हैं लेकिन आप उन्हें टाल देते हैं। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर वे यूआईटी पहुंच गए। अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी और उनके काम के लिए दबाव बनाया।
Live Video: देखिए Escalator पर चढ़ कर उतरना कितना भारी पड़ा इस ग्रामीण महिला को…
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से लाखों लोग रोजाना अपने काम के लिए यूआईटी आते हैं, काफी चक्कर काटने के बावजूद उनके काम नहीं हो पाते। काम न होने का कारण पूछते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इन लोगों के लिए तो विधायक यहां कभी नहीं आए और न ही उनके लिए आवाज उठाई।
लेकिन, अपने कार्यकर्ताओं की पैरवी करने के लिए यूआईटी पहुंच गए और अधिकारियों पर काम करने का दबाव बनाया।