
कोटा. यूं तो हाथी की ताकत से हम सभी परिचित है। अपने विशालकाय शरीर और बाहुबली जैसी ताकत से किसी भी जीव या इंसान को मसल सकता है। लेकिन, दुनिया में एक जीव ऐसा भी है जो एक ही झटके में 15 हाथी और 200 इंसानों को मौत की नींद सुला देता है। इस जीव का नाम है क्रेट। ( Krait Snakes ) यह राजस्थान में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। क्रेट ( most dangerous poisonous snakes Krait ) दुनिया के पांच सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। क्रेट ( Indian Krait Snakes ) के बारे कहा जाता है कि यह एक बार में 0.4 मिलीग्राम जहर ( poisonous ) उगलता है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है। इस सांप की 12 प्रजातियां हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक भारत में इसके काटने से सालाना करीब 10000 लोगों की मौत हो जाती है। क्रेट और कोई नहीं खतरनाक सांपों में से एक है।
Special Story: सांप का जहर ‘मौत’ नहीं ‘जिंदगी’ भी देगा, कैसे पढि़ए खास खबर…
यह वही सांप है जिसने कोटा जिले के नयागांव में रविवार देर रात मासूम भाई-बहनों को डसा था। मासूम भाई की मौत हो गई और बहन डीप कोमा में चली गई। यह सांप बेहद ही खतरनाक है। इसके जहर की मात्रा इतनी तीव्र रहती है कि 15 हाथी व 200 लोगों को एक साथ मार सकता है। उसका 0.4 मिलीग्राम लिथल डोज बेहद तीखा होता है। क्रेट बाइट रात को 1 से 4 बजे के बीच ही बिलों से निकलता है। काटने से तीन घंटे के अंदर उपचार मिलने पर ही व्यक्ति जिंदा रह सकता है। इसके काटने से शरीर पर इतना बारीक निशान होता है कि आसानी से दिखाई तक नहीं देता है।
रात को ही डसता है क्रेट
सर्प एवं मानव कल्याण समिति के प्रोफेसर विनोद मोहबिया ने बताया कि यह सर्प अक्सर रात को ही सक्रिय होता है। सूर्य की रोशनी में यह बिलों से बाहर नहीं निकलता। वैसे तो यह चूहों को अपना शिकार बनाने के लिए अंधेरे में बाहर आता है और फर्श पर सो रहे व्यक्तियों को डस लेता है।
इसके डसने के बाद शरीर के प्रभावित हिस्से पर न तो सूजन आती है और न ही खून निकलता है। जबकि, काटने का निशान तक नहीं दिखता। इस सांप के काटने के साथ समस्या यह भी है कि घाव नजर नहीं आता और ऐसी स्थिति में समय पर उपचार कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। कई मामलों में लोग, विशेष रूप से बच्चे अनजान होते हैं कि उन्हें किस सांप ने काटा है। कभी-कभी तो क्रेट बाइट का काटना भ्रामक हो जाता है। इसके प्रत्यक्ष लक्षण बहुत कम होते हैं जबकि जहर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
हाड़ौती में काला गंडासिया के नाम से जाना जाता है
क्रेट बाइट सर्प को हाड़ौती में काला गंडासिया के नाम से जाना जाता है। वैसे तो इसकी पहचान के लिए इसके नीचे सफेद रंग रहता है। जिसे देखकर इसे पहचाना जा सकता है। विश्व के सबसे खतरनाक पांच सांपों में से यह एक है। तीन घंटे के अंदर इलाज नहीं मिलने पर व्यक्ति का बच पाना नामुमकिन सा हो जाता है।
यहां पाए जाते हैं क्रेट बाइट
क्रेट बाइट सर्प अक्सर बाड़मेर, जोधपुर व जैसलमेर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित राजस्थान के अन्य जिलों में पाया जाता है। इसे कैंप क्रेट भी कहा जाता है। वह इसलिए क्योंकि यह रात को ही कैम्प करता है।
बालिका की हालत में सुधार
निजी अस्पताल के डॉ. यश भार्गव ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि बालिका दिव्यांशी क्रेट स्नेक की शिकार हुई है। संभवत: उसका भाई यतीश भी उसी का शिकार हुआ है। जांच में परीक्षण किया तो उसके क्रेट बाइट स्नेक के लक्षण मिले हैं। उसी को देखते हुए उसका उपचार किया जा रहा है। यतीश की मौत हो चुकी है। दिव्यांशी डीप कोमा में चली गई थी। अभी वेंटीलेटर पर है, लेकिन अब सुधार हो रहा है।