18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या, तलवारें, गंडासे और कुल्हाड़ी से काट खेत में फेंक गए खून से सनी लाश
Play video

वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या, तलवारें, गंडासे और कुल्हाड़ी से काट खेत में फेंक गए खून से सनी लाश

झालावाड़ जिले में खानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी की आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। बाद में खून से सनी लाश खेत में फेंक गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 16, 2019

झालावाड़. खानपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर रूपाहेड़ा निवासी सुग्रीमा मोग्या की अज्ञात जनों ने मंगलवार रात धारदार हथियार से हत्या ( Murder ) कर शव को खेत में फेंक दिया। बुधवार सुबह शव रूपाहेड़ा के निकट भटखेड़ी रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक भंवरसिंह हाड़ा व थानाधिकारी कमलचन्द मीणा मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे। शव के सिर पर धारदार हथियारों के वार के निशान मिले। संभवत: हमला तलवारें, गंडासे व कुल्हाड़ी से किया गया है।

Read More: दोस्ती के बीच आया जमीन का सौदा तो उतार डाला मौत के घाट, चाकू, तलवारें और गंडासों से काट सड़क पर फेंक गए लाश

थानाधिकारी कमलचन्द मीणा ने बताया कि मृतक सुग्रीमा (50) पुत्र किशन मोग्या थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, चोरी व मारपीट ( Loot, Robbery, Thieft ) सहित कई प्रकार के प्रकरण दर्ज हैं। प्रथम दृष्ट्या रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भतीजे राजेन्द्र मोग्या की रिर्पोट पर अज्ञात जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं झालावाड़ से एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर किया जाना लग रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

OMG: कोटा के 800 बीघा खेतों में लगी भीषण आग, हवा से तेज दौड़ी लपटें, पेट्रोप पम्प तक पहुंची आंच

एक माह में तीसरा मर्डर
थाना क्षेत्र में एक माह में तीसरा मर्डर होने से सनसनी फैल गई। 12 अप्रेल को फदानियां निवासी शोभाराम मीणा की गांव के ही लोगों ने रंजिश व शराब के नशे में हत्या कर शव को खेत में फैंक दिया था। वहीं 3 मई को चीकली गांव में रंजिश में बीच बचाव के दौरान खानपुर निवासी पुजारी शिवलाल गोस्वामी की लकड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। अब रूपाहेड़ा गांव में हिस्ट्रीशीटर सुग्रीमा मोग्या की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल है।

OMG: रेलवे फाटक नहीं खोली तो लट्ठ मार फोड़ा डाला गेटमैन का सिर, बेहोश होने पर भी बरसाता रहा लट्ठ

पुलिस ने दोनों हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन रूपाहेड़ा में हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। थानाधिकारी कमलचन्द मीणा ने बताया कि मृतक सुग्रीमा मोग्या पर वर्ष 2004 में हत्या, 2006 में प्राणघातक हमला व इसके बाद अलग अलग धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।