
कोटा. एमबीएस चिकित्सालय में करीब 20 दिन पूर्व एसआई का हाथ छुड़ाकर फरार होने वाले बंदी को 2 सौ मीटर दौड़कर दबोचने के मामले में महिला कांस्टेबल को पुलिस महानिदेशक ने 5 हजार रुपए के नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र, महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति एवं प्रशस्ति रोल से भी सम्मानित किया गया।
Read More: अजब-गजब: सांड की अंतिम यात्रा में उमड़ा पूरा गांव, पंचामृत से करवाया स्नान, एक ट्रॉली कपड़े चढ़ाए फिर किया अंतिम संस्कार
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि 16 जून को विज्ञाननगर में तैनात एसआई अब्दुल रसीद व कांस्टेबल वेदवीर सिंह आरोपी विष्णु हरिजन का मेडिकल मुआयना करवाने के लिए उसे एमबीएस चिकित्सालय ले गए थे। यहां आरोपी एसआई को धक्का मारकर भाग गया था। वहां मौजूद महावीर नगर में तैनात महिला कांस्टेबल संजू पूनिया ने करीब 2 सौ मीटर दौड़कर बदमाश को पीछे से दबोच लिया।
बदमाश को घसीटते हुए वापस पुलिस जीप तक ले गई। जब बदमाश पकड़ा गया, तब जाकर सब इंस्पेक्टर की जान में जान आई। इस कार्य के लिए जिला स्तर पर संजू पूनिया को नकद मय प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस महानिदेशक ने महिला कांस्टेबल के लिए 5000 रुपए के नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र, महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति एवं प्रशस्ति रोल से भी सम्मानित किया। संजू ने बताया कि आरोपी विष्णु थानेदार को गिराकर भाग रहा था। मैंने देखा तो मैं समझ गई और बदमाश का पीछा किया। लोगों की मदद से उसे पकड़ा और वापस ले आई।
Read More: बड़ी खबर: शहंशाह और सुल्तान के लिए राजस्थान के 14 गांवों को खाली करवाने में जुटी सरकार
महिला कांस्टेबल की बहादूरी से कोटा पुलिस का डिपार्टमेंट में मान बढ़ा है। पुनिया कहती हैं कि विपरित परिस्थति से पीछे हटने के बजाए उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। आत्मविश्वास मजबूत करें तो सब मुश्किल आसान हो जाती है।