
कोटा . नयापुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह स्टेशन रोड पर पुलिस की जीप और एक टैक्सी में आमने.सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे पुलिस की जीप पलट गई और टैक्सी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन हादसे में किसी के कोई हताहत नहीं हुआ।
नयापुरा थाने के एएसआई विष्णु कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन से ठवसमतव जीप स्टेशन की तरफ जा रही थी और स्टेशन की तरफ से एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर नयापुरा की तरफ आ रही थी तभी सुखधाम कोठी के सामने दोनों वाहनों के बीच एक कड़ी बाइक को बचाने के प्रयास में भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी तेज थी कि पुलिस की जीप टक्कर लगते ही पलट गई जबकि टैक्सी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया इस घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जीन को सीधा किया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ