10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा शुरू, 1250 में से 900 अभ्यर्थी पहुंचे
Play video

पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा शुरू, 1250 में से 900 अभ्यर्थी पहुंचे

राजस्थान पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा बुधवार से महाराव उम्मेदसिंह स्टेडिय़म में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन कोटा शहर की फिजिकल परीक्षा हुई। फिजिकल परीक्षा में 1250 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, लेकिन परीक्षा देने 900 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
Google source verification

राजस्थान पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा बुधवार से महाराव उम्मेदसिंह स्टेडिय़म में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन कोटा शहर की फिजिकल परीक्षा हुई। फिजिकल परीक्षा में 1250 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, लेकिन परीक्षा देने 900 अभ्यर्थी ही पहुंचे।

यह भी पढ़ें: चाय में नशीला पदार्थ मिलाया, बेहोशी के बाद दोनों के मोबाइल लूटे

फिजिकल परीक्षा सुबह 5 बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थी पांच बजे से पहले ही स्टेडियम पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व आईडी जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा व शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अलग-अलग ग्रुप बनाकर अभ्यर्थियों की दौड़, हाइट, वजन, सीने का नाम लिया गया। चार दिन तक चलने वाली फिजिकल परीक्षा में 8 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। पहले दिन कोटा शहर की परीक्षा में 1250 अभ्यर्थी, 28 दिसम्बर को कोटा ग्रामीण में 1723 व बारां के 661 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 29व 30 दिसम्बर दो दिन झालावाड़ शहर की परीक्षा में अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें: मिस्त्री बनकर आया, चोर बनकर खोल गया ताला, 10 लाख के जेवर पार

परीक्षा में तैनात 300 पुलिसकर्मी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में पुलिस भर्ती फिजिकल परीक्षा के लिए 300 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात किया गया है। साथ ही, 6 एएसपी, पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी शामिल रहे। भर्ती के दौरान जिस जिले की भर्ती होगी, उस जिले का एसपी शामिल होंगे।