
कोटा. हाड़ौती में सावन का पहला सोमवार ( sawan somwar ) भी सूखा निकला। गर्मी कहर बरपा रही है। ( terrible heat ) उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे है। बारिश की कामना को लेकर लोग अब अलग-अलग जतन कर रहे हैं। ( tona totka ) बूंदी जिले के भंडेडा क्षेत्र में रानीपुरा कस्बा सोमवार को बारिश ( Rain ) की कामना को लेकर बंद रहा। ( Ranipura village Closed ) व्यापारियों ने प्रतिष्ठान नहीं खोले। बाद में सभी भूण्डेश्वर महादेव गए और पूजा-अर्चना की।
Read More: खुदा ऐसी मौत किसी को न दे, और दे तो साथ में डीप-फ्रिजर भी दे, जानिए मौत से डीप-फ्रिजर का रिश्ता
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 20 दिनों से बरसात नहीं हो रही। इससे पहले हुई बारिश में सभी ने बुवाई कर दी। अब बारिश नहीं होने से खेतों में उगी फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई। बारिश नहीं हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। बंूदी जिले में सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे। तेज धूप निकलने व हवा नहीं चलने से लोगों का पसीना छूटता रहा। कूलर पंखों की हवा बेअसर रही। उमस ने भी लोगों को परेशान किए रखा। तापमान अधिकतम 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read More: सावधान! एक ही झटके में 15 हाथी और 200 लोगों को मौत के घाट उतार सकता है क्रेट
कोटा में गर्मी कहर बरपा रही है। उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल है। हालात यह है कि दिन में गर्मी में लोग निकल नहीं पा रहे हैं। उमस के कारण जी घबराने की स्थिति बनी है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे की आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि शाम 5.30 बजे की आद्र्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 37.7 व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारां जिले में बादलों की आवाजाही रही। बारिश नहीं होने व तेज गर्मी के चलते लोगों को कूलर-एसी का सहारा लेना पड़ा। उमस से बेहाल रहे। तापमान अधिकतम 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
BIG News: कोटा में तेज धूप ने बचा ली 40 लोगों की जान, नहीं तो हो जाता अनर्थ…
तो फसल सूख जाएगी
झालावाड़ जिले में एक पखवाड़े से अधिक समय बारिश आए हो गया है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। फसलें सूखने के कगार पर है, एक-दो दिन और बारिश नहीं आती है तो लाखों हैक्टेयर में खड़ी सोयाबीन, मक्का, उड़द, मंूगफली की फसलें सूख जाएगी। जिले में इन दिनों जोरदार उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 27 डिग्री रहा।