18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
झमाझम बारिश का उठाया फायदा…आधी रात में तोड़ी दीवार…लाखों का माल ले उड़े…
Play video

झमाझम बारिश का उठाया फायदा…आधी रात में तोड़ी दीवार…लाखों का माल ले उड़े…

दुकानदार ने सुबह आकर देखा तो उड़ गए होश...लिखाई रपट, पुलिस कर रही छानबीन....मोबाइल की दुकान में चोरी, दो लाख के मोबाइल व लेपटॉप चोरी
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Jun 20, 2019

कोटा. आरकेपुर थाना क्षेत्र में नयागांव स्थित एक मोबाइल की दुकान पर मंगलवार रात को चोरों ने बरसात व अंधेरे का फायदा उठाते हुए दीवार तोड़ दी।

read more : BIG News: चालान से बचने के लिए बाइक सवार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हाथ तोड़ हुए फरार


अज्ञात चोर दुकान में रखे करीब दो लाख रुपए के मोबाइल व लेपटॉप चोरी करके ले गए। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर मोबाइल के खाली बॉक्स दुकान में ही छोड़ गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

read more : कोटा-बूंदी में 2 इंच बरसात, मौसम हुआ खुशगवार …देखिए तस्वीरें
शिवपुरा निवासी नीरज स्वामी ने बुधवार को पुलिस को में दी रिपोर्ट में बताया कि नया गांव में आवली रोझड़ी रोड पर उसकी स्वामी मोबाइल स्टोर के नाम से दुकान है। जो उसने दो साल पहले शुरू की थी। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जब दुकान खोली तो अंदर सारा माल बिखरा पड़ा था।

read more : बड़ी खबर: बेरोजगारी भत्ते पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दिया एक और तोहफा

अलमारियों में रखे सभी मोबाइल गायब थे। चोर खाली बॉक्स वहीं छोड़ गए। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर घुसे तथा उसी रास्ते से चोरी का माल लेकर भाग गए। दुकान के पीछे खाली मैदान है। जहां से बदमाशों ने प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।

read more : Weather Alert : राजस्थान में मानसून की जबरदस्त दस्तक: हाड़ौती में 13 घंटे से झमाझम बारिश

दुकान के आसपास बस्ती है, लेकिन मंगलवार रात को बरसात व अंधेरा होने के कारण संभवतया किसी को दीवार तोडऩे की आवाज सुनाई नहीं दी। दुकान मालिक की रिपोर्ट पर आरकेपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।