
कोटा. कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में धूप का असर मतदान पर नहीं पड़ा। भले ही तापमापी का पारा चढ़ता रहा हो, लेकिन ईवीएम के बटन दबने पर आने वाली बीप की आवाजें नहीं रुकी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तल्खी तेज हुई वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता चला गया।
Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व पर बुजुर्गों ने तोड़ा उम्र का बंधन, 105 साल की फूलाबाई पहुंची मतदान करने, देखिए वीडियो
कोटा विधानसभा क्षेत्रों में रामगंजमंडी में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में 26.15 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। इसमें कोटा से पीपल्दा में 27.53 प्रतिशत, सांगोद में 27.77, कोटा दक्षिण में 25.72, उत्तर में 27.24 प्रतिशत, लाडपुरा में 28.78 तथा रामगंजमंडी में 14.08 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसी तरह बूंदी में 28.53 तथा केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 28.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा मतदान बूंदी शहर में हुआ है। जबकि, सुबह 9 बजे तक सर्वाधिक मतदान रामगंजमंडी में हुआ था।
Lok Sabha Election: कोटा में आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ मतदान तो बूंदी में ईवीएम खराब, लोगों ने किया हंगामा
इस समय कोटा में 13.73 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें कोटा दक्षिण में 11.96 प्रतिशत, कोटा उत्तर में 12.56 प्रतिशत, रामगंजमंडी में 14.08, लाडपुरा में 13.38 तथा सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बूंदी जिले में 13.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बूंदी विधानसभा में 13.25, केशवरायपाटन में 13.22 व हिण्डोली विधानसभा में 13.23 फीसदी वोट डले। निर्वाचन विभाग हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट देता है।
Lok Sabha Election 2019: कोटा में मतदान शुरू, सुबह 6 बजे से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी रैंप सहित विभिन्न व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से भी मतदान को लेकर जिस तरह से रुचि दिखाई गई और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया वह प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। लोग उत्साह व उल्लास के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपना वोट देकर ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं जो रोजगार व विकास को प्राथमिकता दे और देश का विकास कर सके।