21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
हमारे कोटा जंक्शन पर जगमगाती दिखेंगी राजस्थानी धरोहर….
Play video

हमारे कोटा जंक्शन पर जगमगाती दिखेंगी राजस्थानी धरोहर….

वैज्ञानिकों, विचारकों, दार्शनिकों सहित विभूतियों के सद् विचार भी यात्रियों को प्रेरित करेंगे...
Google source verification

कोटा. कोटा जंक्शन पर बून्दी शैली की चित्रकारी, चित्तौडगढ़ का किला, हाड़ौती सहित राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत एलईडी लाइट के साथ जगममगाती नजर आएंगी। यहीं नहीं देश के वैज्ञानिकों, विचारकों, दार्शनिकों सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विभूतियों के सद् विचार भी यात्रियों को प्रेरित करेंगे।

Read more : पक्षियों से आबाद हमारा किशोर सागर…,मगरमच्छों ने भी जमाया डेरा…

रेल यात्रियों के साथ-साथ शिक्षा नगरी कोटा में देशभर से आने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानन्द, डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम सहित कई विद्वानों के प्रेरक वाक्य भी लिखे नजर आएंगे। इसके लिए प्लेटफार्म पर खंभों के दोनों तरफ अत्याधुनिक एलईडी लाइट युक्त बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन पर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों, दर्शनीय स्थानों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रथम चरण में अभी कुल 20 खम्भों पर ये एलईडी लाइट बोर्ड लगाए जा रहे हैं। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।