
बूंदी. बूंदी जिले के जजावर कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर जजवार बाईपास पर बुधवार सुबह संतुलन बिगडऩे से एक ट्रक पलटी खा गया। ट्रक हाइवे से 40 फीट दूर जा गिरा। ट्रक चालक व ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
खेत पर पानी भरने के दौरान करंट लगने से हुई युवक की हुई मौत,सगाई को हुए थे महज कुछ दिन
जजावर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी जजावर बाइपास पर तेज गति से नैनवां की ओर से आ रहे कंटेनर का अचानक संतुलन बिगडऩे से पलटी खा गया। कंटेनर में दवाइयों के डिब्बो में सामान भरा हुआ था। ट्रक हैदराबाद से आ रहा था। अचानक हुए इस हादसे में ड्राइवर खलासी ने कूदकर जान बचाई। जिनके मामूली सी चोटे आई है।
ड्राइवर ने बताया कि हाइवे पर बहुत ज्यादा घुमाव है। जजावर बाईपास पर घुमाव पर सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार इस हाइवे पर 41 किलोमीटर में ही 41 घुमाव है। जिसकी कई बार जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शिकायत भी कर चुके है। लेकिन प्रशासन इस मामले को कागजों में ही दबा देता है।