18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
45 बच्चों से भरी स्कूल बस 40 फीट गहरी नदी में गिरी, आधा हिस्सा पानी में डूबा और आधा बाहर, मची चीख-पुकार, 9 घायल
Play video

45 बच्चों से भरी स्कूल बस 40 फीट गहरी नदी में गिरी, आधा हिस्सा पानी में डूबा और आधा बाहर, मची चीख-पुकार, 9 घायल

Road Accident: School Bus, school bus Drowned in River: बूंदी जिले की स्कूल बस भीलवाड़ा जिले की नदी में नदी गिई। इसमें 9 बच्चे घायल हो गए। जबकि बस में 45 बच्चे सवार थे।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 31, 2019

बच्चो से भरी बस नदी में उतरी ,बड़ा हादसा होने से टला

पेच की बावड़ी. बूंदी. जिले में संचालित एक प्राइवेट स्कूल की छात्रों से भरी बस शनिवार सुबह भीलवाड़ा जिले के मनोहरगढ़ गांव के पास नदी में गिर गई। बस में करीब 45 छात्र थे। इसमें 9 छात्र घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी छात्रों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में 9 छात्र घायल हो गए। सूचना पर हनुमानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को हिंडौली अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More: कोटा में मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड, छत पर मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची तो मंदिर की छत पर लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले में पेच की बावड़ी क्षेत्र के इटूदा रोड पर न्यू सैनिक पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। स्कूल की बस अल सुबह बच्चों को लेने भीलवाड़ा जिले के मनोहरगढ़, भील का खेड़ा, चांदा गांव गई थी। वहां से स्कूल लौटते वक्त मनोहरगढ़ स्थित देवनारायण मंदिर के पास अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी नदी में गिर गई। हालांकि बस पूरी तरह से नदी में नहीं डूबी। वहां किनारे पर बबूल का ठूंठ था जो बस के नीचले हिस्से में फंस जाने से बस झूल गई। बस का आधा हिस्सा पानी में डूब गया और आधा किनारे पर रहा। बच्चों की चीख-पुकार सुन वहां से गुजर रहे बाइक सवार आत्माराम मौके पर पहुंचे और बस की आपातकालीन पीछे की खिड़की का कांच तोड़ बच्चों व चालक को बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में 9 छात्र घायल हो गए। जिन्हें हिंडौली कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी अफसर बना होमगार्ड जवान, दो बेरोजगार भाइयों से ठगे 85 हजार

बस चालक हुआ फरार
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और बच्चों की मदद में जुट गए। इसी दौरान चालक मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर भीलवाड़ा जिले की हनुमानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Read More: किसानों के लिए खुशखबरी: अन्नदाता की आय दोगुनी करने को राजस्थान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, अब नहीं डूबेगा पैसा

ये बच्चे हुए घायल

हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। जिनमें हेमन्त मीणा (8), लेखराज मीणा (10), पूजा (9), रोहित कुमार (7), कुलदीप मीणा (9), सुमन (6), वर्षा (7), अजय (12) शामिल हैं।