
कोटा. मेडिकल कॉलेज ( Medical College ) से जुड़े दो बड़े अस्पताल एमबीएस (MBS And new medical college hospital ) व नए अस्पताल इन दिनों भामाशाह मरीजों ( Bamashah patient ) को दर्द दे रहे हैं। बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मरीजों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। स्थिति ऐसी है कि नए अस्पताल व एमबीएस अस्पताल में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना ( Bamashah Health Insurance Scheme ) स्पाइन के सामान जैसे रॉड स्कू सहित अन्य सामानों की सप्लाई नहीं होने से पिछले तीन माह से मरीजों के स्पाइन ( spine operation ) के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। मजबूरन राउंड पर आने वाले चिकित्सक केवल मरीजों को आज-कल का आश्वासन देकर प्रतिदिन टाल रहे हैं। कई मरीजों को बिना ऑपरेशन किए ही छुट्टी दे दी गई।
Read More: बेटी को छेड़ रहा शराबी को रोका तो मां को मारा चाकू, कोटा में मचा बवाल
दो दिन की जगह पूरा माह गुजरा…
मामला सामने आने के बाद एमबीएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने सप्लाई फर्म पर दो दिन में कार्रवाई कर एलटू (दूसरी) फर्म से इम्प्लांट खरीद के आदेश जारी करने की बात कही थी, लेकिन पूरा माह गुजरने के बावजूद न तो फर्म पर कार्रवाई हुई और न दूसरी फर्म को इम्प्लांट खरीद के आदेश जारी नहीं हुए। रसूखदार फर्म के आगे अस्पताल प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।
Read More: नेशनल हाइवे पर दो कंटेनरों में जोरदार भिडंत, तेज धमाके से दहला गांव, मची चीख-पुकार, वाहनों के उड़े परखच्चे
फर्म पर कार्रवाई हो
अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी मीणा का कहना है कि स्पाइन के इम्प्लांट सप्लाई नहीं हो रहे हैं। इसके लिए अस्पताल प्रशासन फर्म पर कार्रवाई कर सकता है। अकाउंट से सलाह लेकर अधीक्षक की अनुमति पर फर्म पर कार्रवाई करेंगे। मरीजों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
BIG NEWS: कोटा में देर रात 4 दोस्तों को चाकूओं से गोदा, एक के पेट में घुसा खंजर, हालत नाजुक
दर्द से तड़प रहे मरीज
बूंदी जिले के राजपुरा धनेश्वर की सुगना बाई (40) को तीन माह पहले बाथरूम में गिरने से कमर में चोट लगी। 20 जून से एमबीएस अस्पताल में भर्ती है। स्पाइन का ऑपरेशन होना है। इम्प्लांट सप्लाई नहीं होने के कारण ऑपरेशन अटका हुआ है। सुगना ने बताया कि राउंड पर आने वाले चिकित्सक ने अभी तो घर जाने की सलाह दी है, उसे बताया कि स्पाइन के सामान की सप्लाई होने पर सूचना दे दी जाएगी।
Read More: सीकर के बाद कोटा में दुल्हन का अपहरण: पुलिस के पुलिस के रवैये से दुखी पिता की सदमे से मौत, सड़कों पर उतरे लोग
इन्द्रगढ़ निवासी लटूरलाल (58) कुछ दिन पहले खेत पर जा रहे थे। मेड़ पर सिर पर लकड़ी का कट्टा था। पैर फिसलने से लकड़ी का क_ा कमर पर गिर गया और चोट लगी। परिजन इलाज के लिए नए अस्पताल पहुंचे तो वहां से उन्हें एमबीएस रैफ र कर दिया। 21 जून से एमबीएस में भर्ती हैं। लटूरलाल का भी स्पाइन का ऑपरेशन होना है। इम्प्लांट सप्लाई नहीं होने से ऑपरेशन अटका हुआ है।
Read More: दुल्हन अपहरण केस: पिता की मौत के बाद कोटा में मचा बवाल, अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी से हिला पुलिस-प्रशासन
खता किसी की, सजा किसी को
दरअसल, एमबीएस अस्पताल प्रशासन ने इंप्लांट उपकरणों की सप्लाई के लिए मार्च में नई फ र्म से अनुबंध किया था। फ र्म ने स्पाइन के सामान की सप्लाई रेट कम डाली। डिमांड के अनुसार वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी सप्लाई फ र्म द्वारा स्पाइन के सामानों की सप्लाई नहीं की जा रही। अस्पताल प्रशासन संबंधित फ र्म को चेतावनी पत्र तक जारी कर चुका।