
कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव स्थित मोबाइल शॉप पर मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर दो लाख रुपए के मोबाइल व लेपटॉप चोरी कर लिए। सुबह चोरी का पता लगने पर दुकान मालिक ने मामला दर्ज करवाया। शिवपुरा निवासी नीरज स्वामी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि नया गांव में आवली रोझड़ी रोड पर उनकी स्वामी मोबाइल स्टोर नाम से दुकान है। जो उन्होंने दो साल पहले शुरू की थी।
Read More: बड़ी खबर: बेरोजगारी भत्ते पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दिया एक और तोहफा
मंगलवार रात को वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जब दुकान खोली तो अंदर सारा माल बिखरा पड़ा था। अलमारियों में रखे सभी मोबाइल गायब थे। चोर खाली बॉक्स वहीं छोड़ गए। चोर दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर भीतर आए तथा उसी रास्ते से चोरी कर भाग गए।
BIG News: चालान से बचने के लिए बाइक सवार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हाथ तोड़ हुए फरार
दुकान के पीछे खाली मैदान है। जहां से बदमाशों ने प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के आसपास बस्ती है, लेकिन मंगलवार रात को बरसात होने के कारण संभवतया किसी को चोरी करने के लिए दीवार तोडऩे की आवाज नहीं आई। सूचना मिलने पर आरकेपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।