18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG Breaking: व्यापारियों के 40 करोड़ लेकर भागा आढ़त व्यापारी गिरफ्तार, थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़
Play video

BIG Breaking: व्यापारियों के 40 करोड़ लेकर भागा आढ़त व्यापारी गिरफ्तार, थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़

शहर के व्यापारियों से करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ भामाशाहमंडी के एक नामी व्यापारी को गिरफ्तार किया है। अब तक चालीस करोड़ की ठगी की शिकायतें आ चुकी है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 10, 2019

कोटा। शहर के व्यापारियों से करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ भामाशाहमंडी के एक नामी व्यापारी को गिरफ्तार किया है। इस व्यापारी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही धोखाधड़ी के शिकार हुए कई व्यापारी थाने पहुंच गए और उन्होंने करोड़ों रुपए उधार लेकर नहीं चूकाने की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में भामाशाहमंडी के आढ़त व्यापारी राजेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र शर्मा से पूछछात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक चालीस करोड़ की ठगी की शिकायतें आ चुकी है। यह व्यापारी कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन का पदाधिकारी भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि ठग व्यापारी कांगे्रस में भी बड़े पदों पर रह चुका है।

Read More: आरोप: वाइस प्रिसिंपल ने छात्रसंघ अध्यक्ष को दी धमकी, कहा- जब तक कोटा में हूं तुझे टिकने नहीं दूंगा, हिम्मत है तो यहां रहकर दिखा

रसूखदार होने के कारण पुलिस भी काफी दिनों से उस पर हाथ नहीं डाल पा रही थी। लेकिन, व्यापारियों के लगातार धरना-प्रदर्शन से पुलिस पर दबाव बन रहा था। ऐसे में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर भगौड़ा आढ़त व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से ठगी की राशि के बारे में पूछताछ कर रही है।

Read More: ब्लैक कमाण्डो और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा पहुंचा राजस्थान का कुख्यात डॉन, रामगंजमंडी में रुका 45 मिनट

थाने के बाहर लगी व्यापारियों की भीड़
जैसे ही ठग व्यापारी के गिरफ्तार होने की सूचना मिली तो यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे और पुलिस से ठगी गई राशि उन्हें वापस दिलाने की मांग की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व में कोटा भामाशाह मंडी से तीन व एक ठग व्यापारी को इटावा से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश कर ठगी गई राशि बरामदगी के लिए रिमांड मांगा जाएगा।