17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
OMG: पानी भरने आया ट्रैक्टर टैंकर सहित 45 फीट गहरे कुएं में गिरा, मजदूर घायल, देखि‍ए Video
Play video

OMG: पानी भरने आया ट्रैक्टर टैंकर सहित 45 फीट गहरे कुएं में गिरा, मजदूर घायल, देखि‍ए Video

झालावाड़ जिले में गुरुवार को पानी भरने आया टै्रक्टर टैंकर सहित 45 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में एक मजदूर चोटिल हो गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 09, 2019

झालावाड़. झालावाड़ जिले में गुरुवार को पानी भरने आया टै्रक्टर टैंकर सहित 45 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में एक मजदूर चोटिल हो गया। जिसे झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार भीमसागर बांध के पास नहरों का निर्माण व जीर्णोंद्धार कार्य चल रहा है। पानी की व्यवस्था के लिए पंचायत प्रशासन ने टैंकर लगवा रखा रहा है। ट्रैक्टर चालक टैंकर को लेकर 200 मीटर दूर कुएं पर पानी भरने गया था। वहां चालक ने टैंकर में पाइप लगाकर पानी भर रहा था।

Alwar Rape Case: भाजपा विधायकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-राजस्थान की जनता से माफी मांग इस्तीफा दे गहलोत

इसी बीच ट्रैक्टर में बैठे मजदूर ने अचानक चाबी लगा दी। इससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और गियर डाल देने से ट्रैक्टर टैंकर सहित 45 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। सूचना पर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और घायल को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, कुएं से टै्रक्टर व टैंकर को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। जिसकी मदद से वाहन को बाहर निकाला जा रहा है।