17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बड़ी खबर: बेरोजगारी भत्ते पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दिया एक और तोहफा
Play video

बड़ी खबर: बेरोजगारी भत्ते पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दिया एक और तोहफा

राजस्थान सरकार ने बेरोजगारी भत्ते को लेकर बड़ा फैसला किया है। महिलाओं को एक और तोहफा देते हुए राहत दी है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 19, 2019

कोटा. प्रदेश में रहने वाली अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए खुश खबर है। राज्य सरकार उन्हें भी बेरोजगारी भत्ता देगी। शर्त यह है कि महिला स्नातक होनी चाहिए और पति की आय दो लाख से कम होनी चाहिए। ऐसी महिलाओं को सरकार 3500 रुपए भत्ता देगी। हाल ही में राज्य सरकार के श्रम तथा नियोजन विभाग की ओर से जारी की नई गाइड लाइन में इसे शामिल किया गया है।

BIG News: चालान से बचने के लिए बाइक सवार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हाथ तोड़ हुए फरार

1 लाख 60 हजार को मिलेगा भत्ता
गाइड लाइन के मुताबिक सरकार एक साल में प्रदेश में 1 लाख 60 हजार बेरोजगारों को भत्ता देगी। इसमें अधिक आयु वालों को वरियता दी जाएगी। इसमें एक आशार्थी को दो साल तक ही बेरोजगारी भत्ता देय होगा। पुरुष को 3 हजार रुपए भत्ता देय होगा।

Weather Alert : राजस्थान में मानसून की जबरदस्त दस्तक: हाड़ौती में 13 घंटे से झमाझम बारिश

योजना का नाम बदला
राज्य में नई सरकार आते ही पूर्व से संचालित ‘अक्षत योजनाÓ के नाम में परिवर्तन कर दिया है। अब सरकार स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता ‘मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजनाÓ के नाम से जारी करेगी। नई गाइन के मुताबिक राज्य से इतर अन्य राज्य में विधि द्वारा स्थापित किसी विवि द्वारा प्रदत्त स्नातक डिग्रीधारी महिला का विवाह राजस्थान राज्य के मूल निवासी से होने पर पात्र होगी। प्रार्थी राजकीय व निजी क्षेत्र में सेवारत नहीं हो और प्रार्थी के पास स्वरोजगार भी नहीं हो, उन्हें पात्र माना जाएगा। इस योजना को 1 फरवरी 2019 से लागू माना जाएगा।

Read More: एक फोन की घंटी से हिल गया था बिरला का पूरा परिवार, ट्रेन की 72 सीटें और दिल्ली की 16 होटलें करवाई थी बुक

अब ये भी करवाना होगा
राज्य में नई कांग्रेस सरकार बनने के छह माह बाद बेरोगारी भत्ते के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। प्रदेशभर के बेरोजगार भत्ते के लिए आस लगाए बैठे हैं। नए बेरोजगार जिन्होंने 15 दिसम्बर के बाद भत्ते के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन दोबारा से लौटाए जा रहे हैं। उन्हें ऑनलाइन आठ बिन्दुओं का नया प्रपत्र जारी किया है। उसमें स्वयं का घोषित आवेदन पत्र लगाना होगा और अन्य बिन्दुओं की पालना भरकर दोबारा से आवेदन करना होगा।

यह दस्तावेज जरूरी

-अन्य प्रदेश की स्नातक महिलाओं को आवेदन के साथ राजस्थान मूल का निवासी प्रमाण पत्र लगाना होगा।
– विवाह प्रमाण पत्र
– पति की दो लाख से कम आय का प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट फोटो, नोटरी के साथ दो उत्तरदायी के हस्ताक्षर करवाने होंगे।
– अधिकतम आयु सीमा सामान्य आशार्थियों के लिए 30 वर्ष व अनुसूचित जाति/जनजातिमहिला व विशेष नि:शक्तजन आशार्थी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी।
-आवेदन से पहले स्थानीय रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।
– तहसीलदार के हस्ताक्षर कर नोटरी पब्लिक के साथ आवेदन ई-मित्र के माध्यम से एसएसओ आईडी से आवेदन कर सकता है।

Read More: उस शख्स के दो शब्दों से उड़ गई थी बिरला की नींद, करवटें खूब बदली पर सो न सके, आंखों में कटी पूरी रात, पढि़ए दिलचस्प राज

बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार की ओर से नई गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें योजना का नाम बदल दिया है। नई गाइड लाइन में प्रदेश में रहने वाली अन्य राज्यों की स्नातक महिलाओं को भी बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए पात्रता रखी गई है। इसके अलावा नए आवेदनकर्ताओं को दोबारा से उसमें स्वयं का घोषित आवेदन पत्र लगाना होगा। उसके बाद ही भत्ते के लिए पात्र माना जाएगा।
विवेक भारद्वाज, जिला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, कोटा