10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
वीडियो…कोटा में बूंदी के भालू ने मचाया उत्पात
Play video

वीडियो…कोटा में बूंदी के भालू ने मचाया उत्पात

ट्रेंकुलाइज करने के बाद एक किमी तक दौड़ा भालू  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 29 Apr 2018, 10:32 PM IST

 

कोटा . बूंदी के खटकड़ स्थित जावती खुर्द गांव से रविवार को एक भालू को रेस्क्यू कर कोटा चिडि़याघर लाया गया। यहां उसका उपचार किया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे जंगल में छोडऩे या नहीं छोडऩे पर विचार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जावती खुर्द स्थित एक बाड़े में आए दिन भालू आने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर वन्यजीव विभाग रामगढ़ के सहायक वन संरक्षक विजयपाल सिंह, कोटा चिडि़याघर से डॉ. अखिलेश पांडेय, वनकर्मी रामदयाल नागर व सहायक वनपाल बृजमोहन शर्मा, अकरम अली खान की टीम मौके पर पहुंची।

दोपहर दो बजे के करीब भालू को टें्रकुलाइज किया गया। इसके बाद कोटा चिडिय़ाघर लेकर आए। डॉ पांडेय के अनुसार भालू के अगले दाहिने पैर में कांटे का घाव है, वहीं सीने के बाईं और भी घाव है। उसका इलाज किया जाएगा।

पिंजरे में मचाया उत्पात
भालू को जैसे ही कोटा के चिडिय़ाघर में लाकर छोड़ा गया उसने तुरंत ही पिंजरे में इधर-उधर दौडऩा शुरू कर दिया। बाहर निकलने की जुगत में यह भालू कभी पिंजरे की सलाखों पर चढ़ता तो कभी दरवाजा खोलने की कोशिश करता ।