9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Raj election 2018 : जानिए, राजस्थान में कहां लड़ी जा रही लातों-घूसों से चुनावी लड़ाई, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छिड़ी जंग
Play video

Raj election 2018 : जानिए, राजस्थान में कहां लड़ी जा रही लातों-घूसों से चुनावी लड़ाई, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छिड़ी जंग

राजस्थान में एक विधानसभा सीट ऐसी है जहां प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आए दिन टकराव के मामले सामने आ रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 28 Nov 2018, 12:13 AM IST

कोटा. कोटा उत्तर विधानसभा में प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आए दिन टकराव के मामले सामने आ रहे हैं। इससे आम लोगों में भय व्याप्त है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को शहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर वल्लभबाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एकता धारीवाल के जनसम्पर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट की घटना से अवगत कराया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Read More: पूर्व मंत्री ने सीएफसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी, कहा-हमारे किसानों को यूरिया नहीं मिला तो फैक्ट्री से नहीं निकलने देंगे रैक

ज्ञापन में कहा है कि ऐसी घटनाओं से महिलाएं डर गई है और घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगी है। कोटा उत्तर के मतदाता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एकता धारीवाल ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ता इसी तरह गुण्डागर्दी करते रहे तो महिलाओं का घरों से निकलना ही दूभर हो जाएगा।

 

BIG NEWS: रफ्तार से कोटा आ रहा सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा और घिसटता हुआ दुकानों तक पहुंचा, सड़कों पर दरारें…

उन्होंने एसपी से आग्रह किया क घटना का सही तरीके से मूल्यांकन कर न्याय करें। प्रशासन से आग्रह किया है कि 7 दिसम्बर को मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाए। प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व शहर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व उप महापौर राकेश सोरल, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका आदि शामिल थे।

Read More: पापा डेयरी पर दूध देकर आ रहा हूं, बच्चों का ख्याल रखना, घर से निकलते ही बेटे को कुचल गया मेटाडोर, सड़क पर खून ही खून

भाजपा के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

उधर, भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय की अगुवाई में पदाधिकारियों ने सिटी एएसपी शहर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कोटा उत्तर के कांगे्रस प्रत्याशी के जनसम्पर्क के दौरान समाजकंटक साथ रहते हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन में भय है। उन्होंने ऐसे समाजकंटकों को पाबंद करने की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल भाजपा शहर महामंत्री अरविन्द सिसोदिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरिराज गौतम, पार्षद बृजेश नीटू, इन्द्र कुमार जैन आदि शामिल थे।

दोनों पक्षों की ओर से दी गई एफआईआर के मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें, पूरी सुरक्षा रहेगी।

दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक, शहर, कोटा।