17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
प्री-मानसून से हाड़ौती तरबतर: तेज गर्जना और अंधड़ के साथ झमाझम बारिश, 4 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
Play video

प्री-मानसून से हाड़ौती तरबतर: तेज गर्जना और अंधड़ के साथ झमाझम बारिश, 4 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Kota News, Kota Hindi News, Rain in Rajasthan: राजस्थान प्री-मानसून की जबरदस्त एंट्री हुई है। दो दिन से मूसलाधार बारिश से हाड़ौती तर हो गई। मौमस विभाग ने 4 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 01, 2019

कोटा. प्री-मानूसन ( Pre-monsoon 2019 ) दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ( Rain ) से हाड़ौती तर हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। कोटा में शनिवार रात व रविवार को साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई। शनिवार देर रात को 85.2 व सुबह 2.1 एमएम बारिश हुई। रविवार दोपहर 12 बजे बाद भी आधे घंटे बारिश हुई। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिक ( Weather scientists ) एनबी मीणा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है। जिससे प्री-मानसून में बारिश हो रही है। ( weather department ) हाड़ौती में मानसून आने में अभी दो-तीन दिन और लगेंगे।

Read More: सनसनीखेज खुलासा: राजस्थान में यहां पेट पालने के लिए मां-बाप 30 हजार में गिरवी रख देते हैं अपने बच्चे

अंधड़ के साथ बारिश बूंदी
बूंदी जिले के नैनवां व जजावर में रविवार को तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। नैनवां में साढ़े तीन बजे तेज अंधड़ आया। उसके बाद कुछ देर बरसात हुई। पेच की बावड़ी व जजावर में कुछ देर हल्की बारिश हुई। बूंदी शहर में सुबह से बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान अधिकतम 37 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां जिले में कवाई, भंवरगढ़ क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम सुहावना रहा। बारां शहर में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। तापमान अधिकतम 37 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More: मनचलों ने लड़की को छेड़ा, थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया, धरने पर बैठे विधायक, देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा

झालावाड़ : पिड़ावा में 4 इंच बारिश
झालावाड़ जिले में रविवार सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक बारिश हुई। जिले के पिड़ावा में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज हवा से पेड़ उखड़ गए तो कई स्थानों पर विद्युत पोल गिर गए। सोजपुर में पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।

Read More: कल्लाजी महाराज के दर्शन कर लौट रही बस का टायर फटा, धमाके के साथ पलटी बस, श्रद्धालुओं की मची चीख-पुकार

चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें कोटा भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई तक एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।