2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
राजनीतिक हलचल तेज पर यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यालय में क्यों छाया सन्नाटा ? … पढि़ए खबर
Play video

राजनीतिक हलचल तेज पर यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यालय में क्यों छाया सन्नाटा ? … पढि़ए खबर

आचार संहिता के तीसरे दिन दोनों ही पार्टी कार्यालय पर कोई हलचल नहीं है

Google source verification

कोटा. विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मौजूदा विधायकों से लेकर दावेदार अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन इस दौरान दोनों ही प्रमुख दलों के पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय अभी भी चुनावी आहट से दूर हैं।

आचार संहिता के तीसरे दिन सोमवार को पत्रिका टीम ने भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पर जाकर चुनावी हलचल की स्थिति जानी तो पता चला कि पिछले तीन दिन से दोनों ही पार्टी कार्यालय पर कोई हलचल नहीं है।
भाजपा : कार्यालय खुला, लेकिन कोई नहीं आया
सब्जीमंडी स्थित कार्यालय सोमवार को दिनभर खुला रहा, लेकिन यहां कोई गतिविधि नजर नहीं आई। जिलाध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी भी आचार संहिता लागू होने के बाद कार्यालय नहीं आई है। विधायकों के कार्यालयों पर हलचल बढ़ गई है। दिनभर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
कांग्रेस : दिनभर सन्नाटा, शाम हुई चर्चा
कोटड़ी रोड स्थित कार्यालय पर भी सोमवार को दिनभर सन्नाटा छाया रहा। शाम करीब 5 बजे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश विजयवर्गीय व कुछ कार्यकर्ता कार्यालय में चुनावी समीकरणों पर चर्चा करते दिखाई दिए। एक कार्यकर्ता रामगंजमंडी से अपनी दावेदारी जताने के लिए चर्चा कर रहा था।