
कोटा. आबकारी व पुलिस विभाग की नाक के नीचे शहरभर में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग रात में ‘ओवर रेटÓ पर शराब बेचकर चांदी कूट रहे हैं। शहर के हर चौराहा व गली-मोहल्लों व घरो तक में देर रात तक अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों को न आबकारी विभाग का डर है न ही पुलिस का।
Read More: खुलासा: 10 हजार साल पहले हाड़ौती में मौजूद थे जिराफ, डायनासोर का था राज
पत्रिका टीम ने शहर में घूमकर देखा तो चौंकाने वाले हाल नजर आए। शहर का कोई चौराहा या गलियां ऐसी नहीं हैं जहां रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बिकती नहीं मिली हो। इस धंधे से जुड़े लोग रात में घरों में लोगों को बिठाकर शराब तक पिलाते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग को सबकुछ पता है, लेकिन कार्रवाई नहीं करते।
BIG News: फेरों से पहले शादी में मचा बवाल, दुल्हन बिना लौटी गई बारात, जानिए, ऐन वक्त पर क्या हुआ पंगा
रात 8.15 बजे केशवपुरा चौराहा
शहर के व्यवस्थतम चौराहा केशवपुरा में रात सवा आठ बजे से देर रात तक अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब बेची जाती है। टीम यहां करीब साढ़े नौ बजे पहुंची तो चौराहा से तीनबत्ती रोड की तरफ गली नंं 1 के मुहाने पर किराने की दुकान के पास एक व्यक्ति बाइक की आड़ में देशी व अग्रेजी शराब बेच रहा था। टीम को देख वह व्यक्ति उसके साथी के साथ कट्टा उठाकर बाइक से चला गया। इस भीड़भाड़ वाले इलाके में देर रात तक आइसक्रीम के ठेले व किराने की दुकानें खुली रहती हैं। लोगों को इस गौरखधंधे का पता है, लेकिन पुलिस की नजर यहां नहीं पड़ती।
BIG News: गुवाहटी में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, शोक में डूबा कोटा का लाखसनीजा
रात 8.45 बजे. गोबरिया बावड़ी चौराहा
गोबरिया बावड़ी चौराहा से घटोत्कच चौराहा की तरफ के मार्ग पर सौ मीटर दूरी पर एक मकान के बाहर मुड्डे पर बैठा युवक अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा था। कुछ लोग शराब खरीदकर मकान के अन्दर जाते और कुछ देर में वापस आ जाते। पत्रिका टीम ने पौने नो बजे यह नजारा देखा। टीम ने मकान के अन्दर जाकर देखा तो गैलेरी में कुछ लोग देशी शराब पी रहे थे। जैसे ही वीडियो बनाने लगे तो लोग शराब छोड़कर भाग गए। शराब बेच रहा युवक भी अपना सामान समेटकर अन्दर चला गया और लाइटें बंद दी। यहां खुले आम यह सब हो रहा है, लेकिन पुलिस को नजर नहीं आता।
Special Story: सांप का जहर ‘मौत’ नहीं ‘जिंदगी’ भी देगा, कैसे पढि़ए खास खबर…
रात 9 बजे सुभाष नगर
सुभागर नगर श्मशान घाट रोड पर पत्रिका टीम रात 9 बजे पहुंची। वहां सड़क किनारे एक चाय के ठेले के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। टीम ने जैसे ही उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो लोग वहां से चले गए। ठेले के पास नाले नाले में सैंकड़ों देशी शराब के पव्वे पड़े थे। पास ही बैठे एक व्यक्ति के पास एक कट्टे में शराब के पव्वे भरे थे। उससे पूछा की रात में अवैध रूप से शराब क्यों बेच रहे हो तो उसका कहना था कि अवैध नहीं है रगंबाड़ी दुकान की ब्रांच है। इसके बाद वह नाले से शराब के पव्वे समेटकर चला गया। आस पास के लोगों ने बताया कि यह रोजाना का काम है, पुलिस तक को पता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
Read More: सड़क पर नौलाइयों का धुआं, बाइक ड्रेन में गिरी, दो कारों में आमने-सामने की भिडंत, मची चीख-पुकार
रात 9.45 बजे तीनबत्ती सर्किल
तीनबत्ती सर्किल के पास नगर विकास न्यास का पटेल मार्केट है। इस मार्केट में अधिकांश दुकानें खाली पड़ी है या लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस मार्केट में देर रात तक अवैध शराब बेचने का गोरखधंधा चलता है। टीम पौने दस बजे जैसे ही पटेल मार्केट में घुसी तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने पूछा कौनसा ब्राण्ड चाहिए। इतने में ही कुछ युवक आए और पैसे देकर उनसे देशी शराब लेने लगे। जैसे ही वीडियो बनाया गया तो युवक शराब सहित वहां से चले गए। इन युवकों ने पास ही खड़ी कार की आड़ में देशी शराब के कार्टून रख रखे थे।
BIG News: कोटा में भारत के लाखों स्टूडेंट्स की जान खतरे में, पैसा बनाने के लिए जिंदगी तबाह करने पर तुले अफसर
कार्रवाई करेंगे
रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेचने पर आबकारी व पुलिस दोनों उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आबकारी विभाग समय-समय पर रात में गश्त कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। अप्रेल से अभी तक अवैध रूप से शराब बेचने वाले 44 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
अमरजीत सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी, कोटा
शहर में देर रात अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी। सभी थानों को भी नियमित रूप से गश्त कर ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
राजेश मील, एएसपी, कोटा शहर