20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: कालीसिंध नदी से निकले पत्थर के लिए बारां में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या
Play video

Breaking News: कालीसिंध नदी से निकले पत्थर के लिए बारां में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 05, 2018

कोटा . बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक को परिजन तुंरत कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

Big News: कोटा के इस बाहुबली विधायक के ‘रौब’ से ‘खौफ’ खाती है बूंदी पुलिस

जानकारी के अनुसार बालदड़ा निवासी मोहम्मद मिजान (26) कस्बे में कहीं काम से जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदार युवक को कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर नयापुरा पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया। शव को मोर्चरी में रखवाया है। सीसवाली पुलिस के आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

BIG NEWS: ढाई दिन बाद देश में कभी भी हो सकता है ब्लैक आउट!

अवैध खनन को लेकर हुई हत्या
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या अवैध खनन को लेकर हुई रंजिश के चलते की गई है। काली सिंध नदी से निकलने वाले पत्थर को लेकर इनमें संघर्ष हुआ था। रायपुरिया निवासी आरोपित नासिर ने गोली मारकर युवक की हत्या की है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी सीसवाली पुलिस के कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचने पर लगेगी।