19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking: नवमी की पूजा करने जयपुर से बूंदी आया युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम
Play video

Breaking: नवमी की पूजा करने जयपुर से बूंदी आया युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

नेशनल हाइवे-52 स्थित बासनी गांव के पास पुलिया पर मोर्निंग वॉक पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 14, 2019

पेच की बावड़ी. बूंदी. नेशनल हाइवे-52 स्थित बासनी गांव के पास पुलिया पर मोर्निंग वॉक पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिंडौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक को ट्रक ने कुचला है और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Read More: एमबीएस अस्पताल के अफसरों ने सरकार को लूटा, 5 लाख की चीज 13 लाख में खरीद 8 लाख आपस में बांटे

जानकारी के अनुसार बासनी गांव निवासी भंवरलाल गुर्जर (35) जयपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। वह अष्टमी की पूजा करने छुट्टी लेकर शनिवार को ही घर आया था। रविवार सुबह वह मोर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकला था। देवली की ओर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से स्पीड से आ रहे अज्ञात वाहन उसे कुचल गया। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नाराज लोगों ने पुलिया पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

Read More: स्पीड से दौड़ रहा बजरी से भरा ट्रोला मकान में घुसा, बाल-बाल बचे घर में सो रहे परिवार के 6 सदस्य

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस की सहायता से हिंडौली अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार सहित जयपुर में रहता है। यहां उसका पैतृक घर है। परिवार में पत्नी व एक बेटा और बेटी है। पति की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।