15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर
योगी सरकार के विधायक ने बेटे की शादी में उड़ायीं कानून की धज्जियां, रोकने की हिम्मत भी नहीं कर सके अधिकारी
Play video

योगी सरकार के विधायक ने बेटे की शादी में उड़ायीं कानून की धज्जियां, रोकने की हिम्मत भी नहीं कर सके अधिकारी

कुशीनगर में दिखा सत्ता पक्ष के विधायक का दबदबा, अधिकारियों के सामने ही विधायक और उनके समर्थक करते रहे हर्ष फायरिंग।

Google source verification

कुशीनगर. अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाने और अपराध छोड़कर सही राह पर आ जाने की चेतावनी देने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल दल के विधायक ही इसे अनसुना करने पर तुले हुए हैं। कानून की धज्जियां उड़ाने में उन्हें जरा सी देर नहीं लग रही। कानून की ऐसी ही धज्जी सत्ता पक्ष के एक विधायक ने कुशीनगर में उड़ायी। बड़ी बात यह कि वो ऐसा करते रहे और वहीं मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों की हिम्मत तक नहीं हुई कि वो उन्हें रोक सकें। न सिर्फ विधायक जी बल्कि उनके साथ मौजूद लोगों ने भी खुले आम कानून की धज्जियां उड़ायीं।


दरअसल कुशीनगर के रामकोला विधानसभा सीट से योगी राज में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी की सहयोगी पार्टी भासपा के विधायक रामानंद बौद्ध के बेटे अविनाश की रविवार 25 फरवरी को शादी है। बारात महाराजगंज जानी थी। बारात जब विधायक के अहिरौली थानाक्षेत्र के टीकर गांव से निकल रही थी। इस दौरान वहां बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही रामानंद बौद्ध ने भरी भीड़ में हर्ष फायरिंग की। न सिर्फ उन्होंने बल्कि उनके साथ के लोगों ने भी जमकर फायरिंग की।
by AK Mall