26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर
दिवाली के दिन इस परिवार में मचा कोहराम, सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, कई घायल
Play video

दिवाली के दिन इस परिवार में मचा कोहराम, सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, कई घायल

तेज गति से भाग रहा ट्रेक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, सभी किसान कुंडेश्वर मध्य प्रदेश से बीज लेकर लौट रहे थे, गांव में एक साथ दो मौतों से मचा कोहराम.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Nov 2018, 4:17 PM IST

ललितपुर. दीपावली आने पर परिवार खुशियां मनाता है। लेकिन ललितपुर में एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंगेपुर के पास शहजाद नहर पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे गड्‌ढे में उस समय पलट गई जब गांव के किसान पास के कस्बे से खेती के लिए बीज लेकर लौट रहे थे। इससे ट्राली पर सवार किसान नीचे दब गए। जिनमें से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 किसान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

खेती के लिए बीज खरीदकर मध्य प्रदेश से लौट रहे थे किसान-

थाना नाराहट के ग्राम सलैया के कुछ ग्रामीण किसान समीप बर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के कुंडेश्वर कस्बे में खेती के लिए बीज लेने गए हुए थे, वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। इस बारे में मृतक के परिजन संतोष पटेल ने बताया कि वह लोग खेती के लिए गेहूं व अन्य अनाज का बीज खरीदने के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के ग्राम कुंडेश्वर गए थे। जहां बीज खरीदने के बाद सभी ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहे थे। जब टैक्टर ट्रॉली महरौनी कोतवाली अंतर्गत खितवान्स-सजनाम मार्ग पर स्थित खजुरिया सिंगेपुर गांव के बीच पहुंची, तभी सामने अचानक एक ट्राली आ गई जिसको देख ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली नहर किनारे बने गढ्ढे में जा गिरी। ट्रॉली में सवार सभी किसान नीचे दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को बाहर निकाला।

इस हादसे में 25 वर्षीय अवध पुत्र हरिओम व 23 वर्षीय सन्तोष पुत्र नारायण की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेष 5 किसानों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना से जहां एक ओर किसान परिवारों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पूरे गांव में शोक का माहौल है।