4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

ताबड़तोड़ एनकाउंटर से फिर दहला इलाका, पुलिस की इस कुख्यात से हुई मुठभेड़

डकैती की वारदातों से अलर्ट लखनऊ पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया ढेर।

Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Feb 13, 2018

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ताबतोड़ एनकाउंटर का दौर चल रहा है। पुलिस अपराधियों की एक गोली के जवाब में क्राइम कंट्रोल के लिए कई गोलियां चला रही है। यूपी में योगी सरकार के दौरन करीब 1150 एनकाउंटर हो चुके हैं। इसी क्रम में पुलिस की सख्ती के दौरान राजधानी लखनऊ में पुलिस की 25 हजार के इनामी कुख्यात संदीप और उसके एक अन्य साथी के साथ मुठभेड़ हो गई।

डकैती की वारदतों के बाद पुलिस थी अलर्ट
लखनऊ पुलिस मलिहाबाद, काकोरी, चिनहट समेत कई अन्य जगहों पर डकैतियों के बाद काफी अलर्ट चल रही है। एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक मंगलवार तड़के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान दो अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक की पहचान 25 हजार के इनामी अपराधी संदीप के रुप में हुई है। पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में संदीप पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने संदीप को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि संदीप पीजीआई में हत्या और सरोजनी नगर में डकैती के मामलों में फरार चल रहा था। वहीं उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

संदीप को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस फायरिंग में कुख्यात संदीप को पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें देर रात से ही जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

image