लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पकौड़ा बेचने को भी रोजगार बताना बड़ा विवादित बयान बन चुका है। यूपी में भी जगह-जगह लोग पीएम मोदी के रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रहने और बेतूका पकौड़े से जुड़े बयान पर विरोध हो रहा है।
पकौड़ा बना बड़ा विवाद
राजधानी में भी डिग्री धारकों ने लखनऊ नगर निगम पर अपनी डिग्री फाड़ कर पकौड़े तलने शुरु कर दिए हैं। लखनऊ यूथ कनेक्ट के नेता आदिल नसीम सिद्दीकी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार भले ही न दे पा रहे हो, लेकिन उसमें भी पकौड़ा बेचने को रोजगार बता डिग्री धारकों का मजाक उड़ा रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहें आदिल व अन्य साथियों ने कहा कि पढ़ोगे तो होगे खराब पकौड़ बेचोगे तो बनोगे साहब। उन्होंने सवाल भी उठाया कि क्या इंडिया पकौडे बेचने से सुपर कंट्री बनेगा।