लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहें यूपी पुलिस के दरोगाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस के करीब 2,200 दरोगा का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी पुलिस में 2,200 इंस्पेक्टर की संख्या बढ़ जाएगी।
22 सौ से ज्यादा दरोगा बनेंगे इंस्पेक्टर
डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को यूपी पुलिस के 3,133 दरोगाओं की सूची जारी की है। यह सूची वरिष्ठता के आधार पर जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक 2,306 पदों पर दरोगा से इंस्पेक्टर पद के लिए प्रमोशन होगा। फिलहाल में जारी वरिष्ठता सूची में 2,204 दरोगाओं का अब तक करैक्टर रोल सही पाया गया है। बता दें कि योगी सरकार और डीजीपी ओपी सिंह उन्हीं पुलिसकर्मियों को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं, जिनका करैक्टर रोल सही होगा।