23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
UP Travel Guide : शिराज-ए-हिंद नहीं घूमे तो मानिए यूपी दर्शन रहेगा अधूरा
Play video

UP Travel Guide : शिराज-ए-हिंद नहीं घूमे तो मानिए यूपी दर्शन रहेगा अधूरा

- UP Travel Guide सीरीज में पढ़ें उत्तर प्रदेश के जौनपुर का खास इतिहास- शाही किला, अटाला मस्जिद, जामा मस्जिद, शाही ब्रिज और लाल दरवाजा जौनपुर के प्रमुख आकर्षण

Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 29, 2019

लखनऊ. अगर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यूपी में लखनऊ, वाराणसी, मथुरा से लेकर दुनिया भर में फेमस आगरा समेत अनगिनत स्थान हैं, जो खुद में गौरवशाली इतिहास को समेटे हैं। यहां के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में आप एकबारगी खो से जाएंगे। वैसे तो प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन जौनपुर के जिक्र के बिना कहानी अधूरी सी है। वाराणसी से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित जौनपुर उत्तर प्रदेश के प्राचीन स्थानों में से एक है। 14वीं शताब्दी में जौनपुर की स्थापना दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने की थी। तब इसे शीराज-ए-हिंद के नाम से जाना जाता था। पर्यटन के लिहाज से जौनपुर काफी समृद्ध है। यहां शाही किला, अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, झाझरी मस्जिद, लाल दरवाजा और शाही पुल की भव्यता देखते ही बनती है।