27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासमुंद
पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के थाना प्रभारियों की बैठक
Play video

पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के थाना प्रभारियों की बैठक

महासमुंद. एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने जिले के सभी अधिकारी व थाना प्रभारियों की मीटिंग ली। उन्होंने लंबित अपराधों व शिकायतों पर कार्रवाई करने व समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में आगामी चुनाव व कानून व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
Google source verification

पुलिस अधीक्षक ने महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों के विरूद्ध घटित अपराधों और ऐसी शिकायतों पर त्वरित अपराध पंजीबद्ध करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में बिकने वाली अवैध देशी, विदेशी और कच्ची शराब को लेकर कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा अवैधानिक गतिविधियां जैसे जुआ व सट्टा पर लगातार कार्रवाई कर लगाम लगाने के भी निर्देश दिए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि अवैधानिक गतिविधियों पर रोकथाम व कार्रवाई करें। थाना स्तर पर की जाने वाली नियमित पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बाजारों के दिन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जाए। एसपी ने चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों पर फरार निदेशकों की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम को लगातार पतासाजी करने और चिह्न अंकित संपत्तियों की कुर्की कार्यवाही के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़