26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महोबा
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम पर 35 सपा नेताओं सहित कई कार्यकर्ता हुए शिवपाल की पार्टी में शामिल
Play video

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम पर 35 सपा नेताओं सहित कई कार्यकर्ता हुए शिवपाल की पार्टी में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह के 80वां जन्मदिन को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा बड़े ही जोर-शोर से मनाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Nov 2018, 6:20 PM IST

महोबा. पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह के 80वां जन्मदिन को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा बड़े ही जोर-शोर से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जिला कार्यकारणी की भी घोषणा भी की गई। इस मौके पर सपा के तमाम कद्दावर नेताओं ने सपा से किनारा करके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण की। आज 35 सदस्यों सहित सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यहीं नहीं जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

ये भी पढ़ें- मुलायम के सैफई न पहुंचने से टूट गया शिवपाल का दिल, आक्रोशित हो दिल खोलकर कह डाली बहुत बड़ी बातें, इससे पहले कभी नहीं कहा था ऐसा

सपाई जुड़े शिवपाल की पार्टी से-

मौका महोबा में पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह के जन्म दिन का था, जहाँ सपा से नाराज कार्यक्रताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी छत्रपाल यादव के आवास में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन भी किया गया। कार्यालय का उद्घाटन चौधरी छत्रपाल, न्याज मुहमम्द और जिला अध्यक्ष मुहम्मद लाईक ने सामूहिक रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद मुलायम सिंह का जन्मदिन मानने के लिए केक काटा गया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता चौधरी छत्रपाल ने कहा कि शिवपाल जी की नीतियों से हम लोग प्रभावित हैं, इसलिए अब अलग झंडे और बैनर के तले समाजवाद की अलख जगाएंगे। लोकसभा भी हमारा दल लड़ेगा। नए लोगों को तरजीह दी जा रही है, पुराने लोगों का सम्मान नहीं है। वर्तमान की सपा नकली सपा है, जो बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। असली सपा तो शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अपने दम ख़म पर काम करेगी। वो किसी भी दल की बी पार्टी नहीं बनेगी।

ये भी पढ़ें- पिता मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश हुए भावुक, मध्य प्रदेश से सीधे आए लखनऊ, मिलकर की बहुत बड़ी घोषणी, मुलायम ने भी कही बड़ी बात

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने दिया बयान-

वहीं इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुहम्मद लईक ने कहा कि प्रगतिशील समजवादी पार्टी मुस्लिम और यादव ही नहीं बल्कि समाज के हर तबके को लेकर चलेगा। हमारे दल पर जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वो अपने गिरेबान में झाक ले। हमारे लिए कल भी मुलायम सिंह आदर्श थे। आज भी हैं और हमेशा रहेंगे। आज के कार्यक्रम से अंदाजा लगा लें कि किस दल में नेता जी के जन्मदिन को लेकर उत्साह है।