30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजगंज
डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा ये विद्यालय, छुट्टी के बाद भी बच्चों को बुलाया जा रहा स्कूल
Play video

डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा ये विद्यालय, छुट्टी के बाद भी बच्चों को बुलाया जा रहा स्कूल

डीएम का आदेश ठेंगे पर ठंड के चलते छुट्टी के निर्देश के बावजूद स्कूल में पढ़ते पाए गए बच्चे

Google source verification

महराजगंज. कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए शासन के निर्देश नर्सरी से लेकर आठ तक बच्चों की पढ़ाई दो जनवरी तक बंद है। स्कूल के प्रबंधकों और प्राचार्यों को डीएम के हवाले बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। पर जिले में एक विद्यालय का प्रबंधन डीएम के निर्देश की ऐसी तैसी कर रहा है।

 

शनिवार को स्कूल में पढ़ने आए कक्षा छह से आठ के छात्र छात्राओं ने साफ कहा कि ऐसी छुट्टियों में उन्हे हर हाल स्कूल आने के लिए बाध्य किया जाता है। हैरान करने वाली बात है कि स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी यह सब जानते हुए भी स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं।

जी हां जिले के मिठौरा क्षेत्र के भागाटार स्थित एक इन्टर कालेज जिसमें कक्षा छह से बारह तक की पढ़ाई होती है। यहां डीएम के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। छुट्टी के आदेश के बावजूद शनिवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी पढ़ते हुए मिले। इस कालेज के प्रबन्धक की मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जूनियर की कक्षा संचालित होने के बावजूद वह बच्चों की उपस्थिति से इनकार करते रहे।

 

बच्चों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में वह रोजाना विद्यालय में पढ़ने आते हैं। एक भी दिन विद्यालय में अवकाश नहीं रहता है। हर साल ठंडक के मौसम में जब उच्चाधिकारियों द्वारा अवकाश घोषित किया जाता है यह विद्यालय संचालित रहता है। इस सम्बंध इन्टर कालेज के प्रबंधक दिनेश चन्द ने गोलमोल जबाव देकर इधर उधर की बात करते रहे।

 

वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार पाल का कहना है सूचना मिली है कि भागाटार में एक प्राइवेट विद्यालय में जूनियर की कक्षा संचालित हो रही है। इसकी शिकायत बीएसए से कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जल्द कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।