22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market News
अब फेसबुक स्टेटस पर अपडेट कर सकेंगे वॉयस क्लिप, भारत में हो रहा परीक्षण
Play video

अब फेसबुक स्टेटस पर अपडेट कर सकेंगे वॉयस क्लिप, भारत में हो रहा परीक्षण

इस फीचर की मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो की ही तरह एक छोटा सा वॉयस क्लिप रिकॉर्ड कर इसे अपने स्टेटस के रूप में शेयर कर पाएंगे।

Google source verification

नई दिल्ली। फेसबुक सोशल मीडिया का एक ऐसा माध्यम है जिससे दुनिया भर में लोग एक दूसरे से बड़े ही आसानी से कनेक्ट होते हैं। उसमें यदि फीचर दिन ब दिन डेवलप हो तो फिर क्या कहनें? बता दें कि फेसबुक में ऐड वॉयस क्लिप के नाम से एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो की ही तरह एक छोटा सा वॉयस क्लिप रिकॉर्ड कर इसे अपने स्टेटस के रूप में शेयर कर पाएंगे। अभी इसकी शुरूआत नहीं की गई बल्कि इसकी भारत में अभी टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर्स के टेस्टिंग के लिए फेसबुक ने अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स को सिलेक्ट किया है। बता दें कि इस फीचर्स को सबसे पहले एक भारतीय ने ही स्पॉट किया था। इस फीचर्स के आने से यूजर्स को स्टेटस टाइपिंग की परेशानी से आज़ादी मिलेगी। फेसबुक के ही एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच बताया कि हमारी कोशिश यहीं रहती है कि यूजर्स हमेशा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़ सकें। इस वॉयस क्लिप के ज़रिए लोगों को अपनी बात कहने में और भी आसानी होगी। ये एक नया माध्यम होगा। इस पर फेसबुक लगातार काम कर रही है।