4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
इस लड़के ने बंदूक के साथ संजय दत वाली पोज में खिंचवाई फोटो, अब नहीं दिखा पा रहा किसी को चेहरा
Play video

इस लड़के ने बंदूक के साथ संजय दत वाली पोज में खिंचवाई फोटो, अब नहीं दिखा पा रहा किसी को चेहरा

युवक को असलहा प्रेम उस समय मुसीबत बन गया...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 25 Jan 2018, 6:35 PM IST

मऊ. जनपद के सरायलख्न्सी थाना क्षेत्र काझा खुर्द गांव में एक युवक को असलहा प्रेम उस समय मुसीबत बन गया, जब एक वैवाहिक समारोह के दौरान अवैध असलहे को लहराते हुए फोटो खिंचवाकर फेसबुक और शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, पूरा मामला जिले के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के काझा गांव के रहने वाले महेन्द्र और उसके चचेरे भाई ने गांव में ही हो रहे एक वैवाहिक कार्यक्र्म के दौरान अवैध असलहे के साथ में फोटो खिंचवा कर फेसबुक और शोसल मीडिया पर पोस्ट किया था।

जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को लगा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए महेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसका चचेरा भाई फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश कर रही है। असलहे के साथ में फोटो खिंचवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कहा कि, गिरफ्तार आरोपी शख्स का कहना है कि, वह संजय दत्त की फिल्म को देखकर प्रेरित होकर इस तरह की फोटो को खिंचवा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शख्स का कहना है कि, उसके गांव में शादी समारोह था और वह वहा पर खाना खाने के लिए गया हुआ था। जहां पर गांव का रहने वाला विनोद आया और उसके पास कई बन्दूके थीं, उसने कहा कि एक एक फोटो हो जाए तो मैंने एक फोटो खिंचवा लिया। जिसके बाद फेसबुक पर लगा दिया जिसे देखकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

input- विजय मिश्र