3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
ट्रेन से कटकर होमगार्ड जवान की मौत, मचा हडकंप
Play video

ट्रेन से कटकर होमगार्ड जवान की मौत, मचा हडकंप

ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश में हाथ फिसलने की वजह से दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए
Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Mar 03, 2018

मऊ. यूपी के मऊ के शहर कोतवाली में तैनात होमगार्ड जवान अनिल यादव की ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । होमगार्ड के जवान की जैसे ही ट्रेन से कटकर मौत की खबर होमगार्ड विभाग के कमान्डेट, परिजनों और शहर कोतवाली में लगा तो हर जगह पर हडकंप मच गया। घटना किरिहिरापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश में हाथ फिसलने की वजह से दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे कटकर मौत हो गई।

बता दें कि मृतक अनिल यादव ( 35) जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कुशहा गांव का रहने वाले थे। जो होमागार्ड का जवान था और उसकी तैनाती वर्तामान में शहर कोतवाली में हुई थी। ड्यूटी जाने के लिए अनिल घर से निकला और जल्दी पहुंचने के लिए वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में उसकी मौत हो गई। अनिल के दो बच्चे हैं। अनिल अपने माता पिता की इकलौते पुत्र थे। जिनकी मौत से पूरे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम फैला हुआ है। होमगार्ड विभाग के कमान्डेट ओम प्रकाश सिहं बताते है कि अनिल यादव की तैनाती कोतवाली में था और डियूटी पर जा रहे थे । रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गयी है । जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । हालाकि पीडित परिवार से एक लोग को नौकरी और पांच लाख रुपया दुर्घटना बिमा योजना के तहत दिया जायेगा।

By- Vijay Mishra