14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
मऊ में चुनाव जीतने के बाद मुस्लिम प्रत्याशी के समर्थकों का तांडव, विरोधी के घर पर किया हमला
Play video

मऊ में चुनाव जीतने के बाद मुस्लिम प्रत्याशी के समर्थकों का तांडव, विरोधी के घर पर किया हमला

मऊ में जीत का जुलूस निकाल रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने हारने वाले के घर पर किया पथराव।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 1 Dec 2017, 11:33 PM IST

मऊ. मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज उस समय हंडकम्प और अफरा तफरी का माहौल गया गया जब चुनाव जीतने के बाद निर्दल प्रत्याशी नौशाद अन्सारी के समर्थको ने हारने वाले अपने प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी के घर पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और वहां लाठीचार्ज करनी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई के बाद जाकर उपद्रवी समर्थक वहां से भागे। कई उपद्रवियों को चोटें भी आयीं। घटना के बाद से ही मुहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

 

मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में वार्ड नं0 37 से चुनाव जीतने पर निर्दल प्रत्याशी नौशाद अन्सारी के समर्थको ने हारने वाले अपने प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी अरशद जमाल के घर पर पथराव कर दिया। हारे हुए सभासद के प्रत्याशी अरशद जमाल की पत्नि नूसरत जहां ने कहा कि नौशाद उनके खिलाफ चुनाव लड रहे थे। वह जब जीत गए तो उनके समर्थकों ने जुलूस निकाला और जब अरशद जमाल का घर आया तो सामने से परिवार के लोगों को गाली देने और पत्थर मारने लगे। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गयी। जब पुलिस आयी और उन लोगों को खदेड़ा वह तब जाकर भागे। मामले में पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, कैमरे के सामने आकर बाइट देने से पुलिस ने मना कर दिया।

by Vijay Mishra

 

 

Attack on Candidate House in Mau
पथराव और उपद्रव करते लोगों को खदेड़ती पुलिस IMAGE CREDIT: