31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी में 11 लोगों को बनाया 25 हजारी
Play video

VIDEO: कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी में 11 लोगों को बनाया 25 हजारी

फरार कुख्यात अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर, कर्इ जगह गर्इ दबिशें  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Apr 2019, 6:36 PM IST

मेरठ। मेरठ से फरार हुआ पश्चिम उप्र का कुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस की गिरफ्त से भले ही दूर निकल गया हो, लेकिन उसकी फरारी में शामिल या लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कोई ढिलाई के मूड में नहीं है, मेरठ के एसएसपी नितिन तिवारी। बदन सिंह की फरारी में भूमिका निभाने वाला उसका सहयोगी जवाहर लाल को जैसे ही जमानत मिली, फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को बदन सिंह बद्दो की फरारी में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी 11 लोगाें के खिलाफ एसएसपी नितिन तिवारी ने किया 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। बता दें कि 28 मार्च को थाना ब्रह्मपुरी में उप निरीक्षक मांगेराम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें हत्या के मामले में सजायाफ्ता बदन सिंह उर्फ बद्दो को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद के एक मामले में पेश करने के लिए लाया गया था। इसके बाद उसे मेरठ के दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में रोका गया, जहां से बद्दो पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फतेहगढ़ जेल से लाने वाले पुलिसकर्मियों में दरोगा देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र सिंह तैनात थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दूसरे दिन ही सभी की जमानत हो गई थी। बाद में अपनी फजीहत होती देख पुलिस ने उनको फिर से कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपी पुलिसकर्मी जेल भेज दिए गए। पुलिस ने मौके से बदन सिंह के मददगार अहतेशाम इलाही, जवाहर लाल व शिशुपाल उर्फ बंटी को भी पकड़ा था। जेल भेजे गए सभी छह पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई थी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बदन सिंह की फरारी में मददगार भूमिगत लोगों को जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश