1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: आतंकी कनेक्शन को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर ये हुई सुरक्षा की तैयारी
Play video

VIDEO: आतंकी कनेक्शन को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर ये हुई सुरक्षा की तैयारी

सार्वजनिक स्थलों पर चला चेकिंग अभियान  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jan 2019, 3:11 PM IST

मेरठ। गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटनाओं को लेकर पश्चिम उप्र में अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी अपने नापाक इरादों में कामयाब न हो इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, माॅल्स, भीड़भाड़ वाले स्थल, प्रमुख चौराहों और सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैै। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्त तेज करने के आदेश दिए हैं। वहीं संवेदनशील स्थलों की भी कड़ी चौकसी रखी जा रही है। बताते चलें कि पिछले दिनों एनआईए द्वारा मेरठ जनपद में की गई छापेमारी और इस दौरान मेरठ के आतंकी कनेक्शन की बात सामने आने के बाद खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया है। बुधवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर खुफिया विभाग ने शहर के बस अड्डों और होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया तो अफरा-तफरी मच गई। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ एलआईयू की टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर बसों और यात्रियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों को रोककर सघनता के साथ उनका सामान चेक किया गया इसके बाद रोडवेज के सामने स्थित होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। एलआईयू की टीम ने सभी लोगों के कमरे खुलवाते हुए उनके बैग और अन्य सामान चेक किया। कार्रवार्इ के दौरान रोडवेज अड्डे से लेकर होटलों तक में हड़कंप मचा रहा। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु हाथ लगने की बात नहीं कही जा रही है, लेकिन शहर में चलाए गए इस अभियान को पिछले दिनों एनआईए द्वारा संदिग्धों के दबोचे जाने के बाद गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही सावधानी से जुड़ा बताया जा रहा है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर सेना को भी अलर्ट किया गया है। सेना ने मेरठ छावनी की सुरक्षा को लेकर विशेष बंदोबस्त किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश