30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
VIDEO: दिवाली पर गरीब बच्चों को मिले गिफ्ट तो खिल गए चेहरे
Play video

VIDEO: दिवाली पर गरीब बच्चों को मिले गिफ्ट तो खिल गए चेहरे

विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम

Google source verification

मेरठ। दीपावली के मौके पर इन दिनों महानगर में मेलों की बहार है। जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। साकेत स्थित कान्हा पार्क में इनर व्हील मेरठ मुुस्कान की ओर से दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की खासियत यह रही कि इसमें गरीब बच्चों को बुलाया गया था। उनको मेला घुमाया गया और मिठाइयां आदि खिलाई गई। इसके अलावा गरीब बच्चों को नए कपड़े दिलवाए गए। गरीब बच्चों और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और कंबल आदि भी बांटे गए।