13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: पति देना चाहता था तलाक, फिर दोनों पक्षों के बीच हुर्इ बैठक में एेसे सुलझा मामला
Play video

VIDEO: पति देना चाहता था तलाक, फिर दोनों पक्षों के बीच हुर्इ बैठक में एेसे सुलझा मामला

दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुर्इ लंबी बातचीत, फिर हुआ निर्णय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Jul 2019, 7:52 PM IST

मेरठ। पति ने अपनी पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी करने की ठान ली थी। वह रोजाना पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। उसको तलाक की धमकी देने लगा। पत्नी ने जब यह बात अपने मायके में बताई तो मायके वाले दामाद को समझाने लगे। फिर भी युवक की समझ में नहीं आया। पति प्रतिदिन अपनी पत्नी को तलाक की धमकी देता था। इसके बाद महिला ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की सहसंयोजिका शाहीन परवेज से संपर्क किया। उन्होंने पति और पत्नी दोनों को बुलाकर समझौते के प्रयास किए, लेकिन पति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। उन्होंने फिर से दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों और पति-पत्नी दोनों को फिर से बातचीत के लिए बुलाया। दोनों पक्षों में तलाक को लेकर करीब पांच घंटे चली बातचीत के बाद सुलह की उम्मीद जागी। पति ने महिला से अकेले में बातचीत करने की इच्छा जताई। इसके बाद पति ने तलाक की धमकी को वापस ले लिया। महिला के पति ने सबके सामने अपनी पत्नी को तलाक न देने की कसम खाई। इसके बाद दोनों हंसी खुशी अपने घर चले गए। पति की वापसी पर महिला बेहद खुश है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश