1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
Krishna Janmashtami 2019: पहली बार आयी इस मोहक टोकरी में विराजेंगे लड्डू गोपाल, देखें वीडियो
Play video

Krishna Janmashtami 2019: पहली बार आयी इस मोहक टोकरी में विराजेंगे लड्डू गोपाल, देखें वीडियो

जन्माष्टमी के मौके पर खूब पसंद कर रहे लोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 9:11 PM IST

मेरठ। जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने घरों और मंदिरों में कृष्ण जन्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार कई प्रकार के विशेष आइटम बाजार में आए हुए हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं जो पहली बार ही बाजार में आए और कृष्ण भक्तों को देखते ही भा गए। उन्हीं में से एक है लड्डू गोपाल की टोकरी। लड्डू गोपाल की ये टोकरी काफी आकर्षक और मनोहारी है। बाजारों में पहली बार आयी इस विशेष प्रकार की टोकरी में लोग अपने लड्डू गोपाल को रखकर कहीं भी बाहर ले जा सकते हैं। विशेष रूप से ये टोकरियां इसी के लिए बनाई गई हैं। टोकरी विक्रेता नरेश कुमार ने बताया कि जैसे कि लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल को रखते हैं। उन्हें साथ लेकर भी घूमते हैं। ऐसे में यह टोकरी बहुत लाभदायक है। इसी टोकरी में लड्डू गोपाल को रखिए, अपने लड्डू गोपाल को घुमाने के लिए अपने साथ लेकर चल दें। उन्होंने बताया कि ये इस बार विशेष रूप से आई हैं। इससे पहले इस तरह की कोई टोकरी बाजार में नहीं आई थी। इन टोकरी की जगह पहले सिंहासन आते थे। जिनमें लडडू गोपाल को लेकर बाहर नहीं जा सकते थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश