13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: शिव की भक्ति संग देशभक्ति का संगम देख आप हो जाएंगे हैरान
Play video

VIDEO: शिव की भक्ति संग देशभक्ति का संगम देख आप हो जाएंगे हैरान

भगवा कांवड़ के साथ लेकर चल रहे तिरंगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 5:55 PM IST

मेरठ। हरिद्वार से लेकर दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा तक कांवड़ यात्रा के दौरान जहां भगवा ही भगवा छाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर तिरंगा भी खूब लहरा रहा है। शिव की भक्ति के साथ देशभक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। चारों तरफ तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा का आकार भी भोले अपने हिसाब से लेकर जा रहे हैं। कांवड़ लेने जा रहे वाहनों के ऊपर भी तिरंगा फहराता दिखाई दे रहा है। कोई बाइक या कोई वाहन बिना तिरंगे के दिखाई नहीं दे रहा। करीब 200 किमी लंबी इस यात्रा में चारों ओर नजर दौड़ाने पर तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है। तिरंगा और भगवा का ये अनोखा संगम देखने वालों की भीड़ भी हाइवे पर लगी हुई है। एक ओर जहां बोल बम, बम-बम का घोष सुनाई पड़ता है तो दूसरी ओर भारत माता की जय के साथ तिरंगा भी लहराया जाता है। कांवड लेकर दिल्ली चांदनी चैक जा रहे राज सोनी कहते हैं कि तिरंगा देश की शान है। जो अपने देश से प्यार करते हैं वे अपनी शान को अपने साथ लेकर चलते हैं। पिछले 13 साल से कांवड़ लेकर आ रहे सचिन भोला कहते हैं कि तिरंगा हमारे देश की शान है और आन है। इसलिए हम अपनी छाती से इसे लगाकर रखते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश