14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव से हुर्इ आफत

मेरठ के अधिकतर मोहल्ले हुए जलमग्न

Google source verification

मेरठ। बारिश से महानगर सराबोर हो गया। झमाझम बारिश ने मौसम का मूड पूरी तरह से बदल कर रख दिया। हालांकि सुबह से तेज धूप निकलने और उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। आगामी 48 घंटे में ऐसे ही बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। बारिश से पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया। मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण शहर के कर्इ हिस्सों में पानी भर गया। अभी तो यह पहली बारिश है। लोगों की परेशानी आने वाले समय में होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक फिलहाल आने वाले दो दिनों तक ऐसी ही मौसम बने रहने का अनुमान है। वातावरण में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से मेरठ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से बुधवार और गुरूवार तक मेरठ में बारिश होती रहेगी। इसके बाद गर्मी फिर रफ्तार पकड़ सकती है। बंगाल की खाड़ी और मुंबई में एक लो प्रेशर एरिया बनने के बाद मौसम के मूड में बदलाव आया। इसी के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। खासतौर से पश्चिमी हिमालयन रीजन में, जिसमें मेरठ सहित पश्चिम उप्र के इलाके आते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर मॉनसून की आमद जल्दी हो जाती थी लेकिन इस बार मानसून में देरी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..