13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: तालाबों के संरक्षण को भाजपा विधायक ने पकड़ी गांव की राह
Play video

VIDEO: तालाबों के संरक्षण को भाजपा विधायक ने पकड़ी गांव की राह

मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने किया गांवों के तालाबों का निरीक्षण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jul 2019, 9:58 AM IST

मेरठ। कभी मेरठ जिले में 18 हजार से अधिक तालाब सरकारी अभिलेखों में दर्ज थे। जो घटकर दहाई के अंक तक पहुंच चुके हैं। विलुप्त हो रहे इन तालाबों के संरक्षण को लेकर अब सरकार जागी तो उसके विधायक भी अपने क्षेत्रों में तलाबों को संरक्षित करने के लिए सक्रिय हुए। दक्षिण मेरठ से भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने तालाबों का निरीक्षण किया। भाजपा विधायक ने गांव महरौली, चंदसारा और नरहाड़ा में स्थित तालाबों की स्थिति को जाना। इस दौरान भाजपा विधायक को लघु सिंचाई विभाग के जेई पवन ने तालाबों पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। विधायक सोमेंद्र तोमर ने बताया कि आज तालाब विलुप्त हो गए हैं। उन पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। जबकि ये तालाब गांव की जान होते थे। तालाब गांव और उसके आसपास के क्षेत्र को बाढ़ से बचाने का काम करते थे। बरसात के समय इनमें पानी जमा होता था। जिससे जलभराव की समस्या से भी निजात मिलती थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बाद भी ऐसे हजारों नहीं प्रदेश में लाखों तालाब, पोखर और जल स्रोतों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सब पूर्व की सरकारों में हुआ है। उस दौरान सरकारी तन्त्र भी महज खानापूर्ति करने में जुटा रहा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश